Home » राजनीति » हर घर तिरंगा अभियान: जेपी नड्डा ने आवास पर फहराया तिरंगा, राम मोहन नायडू ने निकाली रैली

हर घर तिरंगा अभियान: जेपी नड्डा ने आवास पर फहराया तिरंगा, राम मोहन नायडू ने निकाली रैली

हर घर तिरंगा: नड्डा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज

Har Ghar Tiranga: केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने गुरुवार को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज देश का लक्ष्य ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ बनाना है। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति और आपसी एकता बहुत जरूरी है।जेपी नड्डा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से 9 अगस्त से 15 अगस्त तक पूरे देश में ‘तिरंगा यात्रा’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत शहरों से लेकर गांवों तक अलग-अलग जगहों पर तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इन यात्राओं में लोग देशभक्ति के गीतों के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हो रहे हैं।

2022 में शुरू हुआ था आह्वान

नड्डा ने कहा कि देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 में लोगों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने की अपील की थी। इसका उद्देश्य इस पहल को केवल सरकारी कार्यक्रम तक सीमित रखना नहीं, बल्कि इसे एक बड़े जनआंदोलन में बदलना था।उन्होंने कहा कि आज देश के घर-घर में तिरंगा फहराया जा रहा है। उन्हें भी अपने परिवार के साथ अपने आवास पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का अवसर मिला। उनके मुताबिक, देश के करोड़ों लोग भी अपने घरों पर तिरंगा लगाकर इस जनआंदोलन का हिस्सा बन रहे हैं और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ भारत को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं।

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा: नड्डा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
हर घर तिरंगा: नड्डा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
विकसित भारत के लिए एकजुट होने की अपील

जेपी नड्डा ने कहा कि देश के सामने आज ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प है। इसे हासिल करने के लिए देश के प्रति समर्पण, राष्ट्रभक्ति और एकता की जरूरत है।उन्होंने खुद को भी ‘तिरंगा यात्रा’ और ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के इस जनआंदोलन का सहभागी बताया। साथ ही उन्होंने देशवासियों को अभियान की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि सभी लोग अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ बनाने का संकल्प लें।

इसी बीच, दिल्ली में गुरुवार को नागर विमानन मंत्रालय की ओर से ‘हर घर तिरंगा’ पहल के तहत तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने राजीव गांधी भवन से रैली को हरी झंडी दिखाई और खुद इसका नेतृत्व किया।

एविएशन सेक्टर की उपलब्धियों का जिक्र

रैली के दौरान राम मोहन नायडू ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने तेजी से विकास किया है। प्रधानमंत्री के विजन के साथ देश आगे बढ़ रहा है और इसी दिशा में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने भी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।उन्होंने कहा कि आज देश का एक आम नागरिक भी गर्व के साथ हवाई यात्रा कर सकता है। सरकार विमानन क्षेत्र को और मजबूत करने तथा इसे आगे ले जाने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को पूरा करने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

हर घर तिरंगा: नड्डा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
हर घर तिरंगा: नड्डा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष को याद किया

राम मोहन नायडू ने कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान हमारे पूर्वजों ने जो संघर्ष किया, उसका सम्मान करना और उससे प्रेरणा लेना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।उन्होंने राष्ट्रगीत को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए फैसले का भी जिक्र किया। नायडू ने कहा कि संसद ने राष्ट्रगीत को उचित सम्मान दिलाने के लिए एक कानून भी पारित किया था और सभी ने इसे स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक देश के लोग राष्ट्रगीत से जुड़े हुए हैं और यह देश के लिए एक अच्छी बात है।

यह भी पढ़े- ‘सुरक्षा से समझौता न करें’, सरकार ने Air India को लगाई फटकार, DGCA को सख्त नियमों के निर्देश