Home » Breaking News » कौन हैं IPS राहुल बंसल? IFoS क्रैक से 1 करोड़ रिश्वत के आरोप तक का सफर, जानें चौंकाने वाला कनेक्शन !

कौन हैं IPS राहुल बंसल? IFoS क्रैक से 1 करोड़ रिश्वत के आरोप तक का सफर, जानें चौंकाने वाला कनेक्शन !

IPS Rahul Bansal: छत्तीसगढ़ कैडर के ट्रेनी IPS और अंबिकापुर CSP राहुल बंसल पर हवाला के जरिए 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप लगा है। उके खिलाफ हरियाणा के रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है। यह शिकायत CBI कोर्ट दिल्ली में दायर की गई है। इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ के DGP को नोटिस जारी किया गया है। आइए जानते हैं राहुल बंसल कौन हैं।

UPSC CSE में 377वीं रैंक

राहुल बंसल ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2021 में 377वीं रैंक हासिल की थी। यह उनका पांचवां प्रयास था। EWS श्रेणी के तहत उन्हें IPS सेवा आवंटित हुई। परीक्षा में उन्हें कुल 939 अंक मिले थे। मेन्स में 1750 में से 801 अंक और इंटरव्यू में 275 में से 138 अंक मिले थे।

IPS Rahul Bansal: IFoS परीक्षा में भी हासिल की सफलता

राहुल बंसल ने UPSC की Indian Forest Service (IFoS) परीक्षा 2021 भी पास की थी। इसमें उन्होंने 45वीं रैंक हासिल की। शुरुआती चार प्रयासों में वह UPSC प्रीलिम्स में सफल नहीं हो पाए थे।

मैथ्स में रहे टॉपर

सिविल सेवा परीक्षा की मुख्य परीक्षा में उनके वैकल्पिक विषय गणित में 316 अंक आए थे। वहीं IFoS की मुख्य परीक्षा में भी गणित में उन्होंने 263 अंक हासिल किए थे। राहुल बंसल मूल रूप से राजस्थान के करौली जिले के रहने वाले बताए जाते हैं। उन्होंने IIT BHU से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में BTech किया। इसके अलावा राजस्थान यूनिवर्सिटी से LLB की पढ़ाई की।

IPS Rahul Bansal: इनकम टैक्स अधिकारी से बने IPS

UPSC में चयन से पहले राहुल बंसल इनकम टैक्स विभाग में अधिकारी थे। उन्होंने दो बार SSC भर्ती परीक्षा भी पास की थी। पहले उनका चयन इनकम टैक्स ऑफिसर के पद पर हुआ, जबकि उसी वर्ष उनका चयन असिस्टेंट ऑडिट अकाउंट ऑफिसर के पद पर भी हुआ था।

पहली पोस्टिंग में 1 करोड़ रिश्वत का आरोप

राहुल बंसल पर आरोप है कि उन्होंने एक साइबर फ्रॉड मामले को निपटाने के बदले 1 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी/ली। यह मामला दिल्ली की विशेष CBI अदालत तक पहुंचा है। अदालत ने छत्तीसगढ़ के DGP और CBI निदेशक से इस मामले में Action Taken Report (ATR) मांगी है। हालांकि, आरोप अभी जांच और न्यायिक प्रक्रिया के अधीन हैं।

IPS Rahul Bansal: दिलचस्प है रिश्वत को लेकर उनका पुराना अनुभव

एक मॉक इंटरव्यू में राहुल बंसल ने कथित तौर पर बताया था कि उनके भाई के अमेरिका जाने से पहले जन्म प्रमाण पत्र जल्दी बनवाने के लिए उन्हें पंचायत सचिव को 500 रुपये रिश्वत देनी पड़ी थी। उन्होंने इस घटना को लोकसेवक के आचरण को लेकर निराशाजनक अनुभव बताया था।

ये भी पढ़े… आखिरी दिन लोकसभा पहुंचे अमित शाह! कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, क्या हुआ?