UPSC Admit Card 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। संघ लोक सेवा आयोग ने UPSC Admit Card को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया है, वह ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC Admit Card 2026: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड-
संघ लोक सेवा आयोग ने (UPSC Admit Card) जारी कर दिया है। उम्मीदवार इन निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
1. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
3. इसके बाद UPSC Civil Services Mains Admit Card 2026 लिंक पर क्लिक करें।
4. लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करें।
5. लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
6. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के बाद अंत में एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट भी निकाल लें।
UPSC Admit Card 2026: कब होगी परीक्षा-
आयोग ने (UPSC Mains) परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त 2026 से लेकर 30 अगस्त 2026 तक निर्धारित किया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि जारी किए गए एडमिट कार्ड की जांच कर लें एवं परीक्षा स्थल पर जरूरी दस्तावेज जैसे एडमिट कार्ड, आईडी प्रूफ और ड्राइविंग लाइसेंस को साथ लेकर जाएं।
परीक्षा आ गई नजदीक, आप कैसे करें तैयारी-
UPSC Mains परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस परीक्षा को लेकर ज्यादा चिंतित ना रहें। कुछ नया ना पढ़ें, जो पढ़ा है उसी का अभ्यास करते रहें। अपनी संतुष्टि के लिए रोजाना मॉक टेस्ट हल करें। इसके अलावा (PYQs) Previous Year Question प्रश्न पत्र को भी हल कर लें।
यह भी पढ़े- आजादी के बाद आज पहली बार लाल किले पर गूंजा ‘वंदे मातरम’








