Home » जॉब - एजुकेशन » MPESB ने जारी किया जेल प्रहरी और वन रक्षक परीक्षा का परिणाम

MPESB ने जारी किया जेल प्रहरी और वन रक्षक परीक्षा का परिणाम

MPESB Result 2026:

MPESB Result 2026: जेल प्रहरी और वनरक्षक परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों का इंतजार अब खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने जेल प्रहरी और वनरक्षक परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वह ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने परिणामों को देख सकते हैं। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को वेबसाइट पर लॉगिन प्रक्रिया जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड को पूर्ण करना होगा।

MPESB Result 2026: कैसे डाउनलोड करें परिणाम-

जेल प्रहरी और वनरक्षक परीक्षा देने वालों का परिणाम MPESB ने घोषित कर दिया है। उम्मीदवार इन निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपने परिणामों को डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in विजिट करें।
वेबसाइट के होमपेज पर Latest Updates सेक्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद MPESB Van Rakshak Jail Prahari Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल को दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल दर्ज करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

MPESB Result 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती-

जेल प्रहरी और वनरक्षक परीक्षा के माध्यम से कुल 1679 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसके हिसाब से वनरक्षक के लिए कुल 728 पद, क्षेत्र रक्षक के लिए कुल 169 पद, जेल प्रहरी के लिए कुल 757 पद और जेल अधीक्षक के लिए कुल 25 पद आरक्षित किए गए हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परिणाम को डाउनलोड करने के बाद, परिणाम में अपना नाम, रोल नंबर, परीक्षा का नाम, प्राप्त हुए अंक, की जांच कर लें

यह भी पढ़े- स्वतंत्रता दिवस पर मोहन भागवत ने चेताया बोले- युवाओं को दिशा नहीं मिली तो समाज पर बोझ बन जाएंगे