Chidambaram Mental Naxalite: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर पलटवार किया है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से दिए गए पीएम मोदी के भाषण के बाद चिदंबरम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व है।”
Chidambaram Mental Naxalite: पीएम मोदी ने ‘दिमागी नक्सलियों’ से सतर्क रहने की दी चेतावनी-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि भारत सशस्त्र नक्सलवाद के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल कर चुका है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि नक्सली विचारधारा के समर्थक अब भी समाज के लिए खतरा बने हुए हैं। पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे लोग व्यवस्था में घुसपैठ कर चुके हैं और नीतियों को प्रभावित कर हिंसा व अराजकता को बढ़ावा देने का मौका तलाशते हैं। उन्होंने देशवासियों से ऐसे तत्वों को पहचानने और उन्हें अलग-थलग करने की अपील की।
Chidambaram Mental Naxalite: सरकारी नीतियों को प्रभावित करने का लगाया आरोप-
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि लंबे समय तक माओवादी विचारधारा से जुड़े लोगों ने सत्ता के गलियारों में अपनी जगह बनाई। उन्होंने दावा किया कि ऐसे लोग सरकारी समितियों में सलाहकार के तौर पर काम करते हुए सार्वजनिक नीतियों को प्रभावित करते थे। पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनौती को कम करके नहीं आंका जा सकता और देश को इस मामले में पहले से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
नक्सली हिंसा में 3,500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मियों की मौत-
प्रधानमंत्री ने नक्सलवाद के दशकों पुराने हिंसक इतिहास का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इस हिंसा ने लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित किया, कई परिवारों को तबाह किया और 3,500 से अधिक पुलिसकर्मियों तथा सुरक्षाकर्मियों की जान चली गई। पीएम मोदी ने कहा कि एक समय देश का बड़ा हिस्सा नक्सली हिंसा के साए में था। लेकिन 2014 के बाद उनकी सरकार ने नक्सलवाद के उन्मूलन को प्राथमिकता दी।
‘नक्सल प्रभावित इलाकों में अब विकास और विश्वास’-
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जिन इलाकों में कभी गोलियां और हिंसा आम बात थी, वहां अब विकास और विश्वास का माहौल बन रहा है। उन्होंने दावा किया कि देश के कई नक्सल प्रभावित क्षेत्र अब तेजी से नक्सलमुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी बयान को लेकर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने पीएम मोदी पर तंज कसा और खुद को ‘दिमागी नक्सल’ बताए जाने पर प्रतिक्रिया दी।
यह भी पढ़े- नालासोपारा में केक खाने के बाद 11 लोगों की तबीयत बिगड़ी, डिब्बे में छिपकली मिलने का दावा








