LPG e-KYC Deadline: LPG सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। गैस कनेक्शन की e-KYC कराने की अंतिम तारीख को आगे बढ़ा दिया गया है। पहले e-KYC की आखिरी तारीख 16 अगस्त थी, जिसे अब बढ़ाकर 23 अगस्त 2026 कर दिया गया है। तकनीकी दिक्कतों और गैस एजेंसियों पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए यह समयसीमा बढ़ाई गई है। उपभोक्ताओं को अब अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।
LPG e-KYC Deadline: ऐप में तकनीकी खराबी के चलते बढ़ी तारीख-
e-KYC की प्रक्रिया डिजिटल होने के कारण कई उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मोबाइल ऐप में तकनीकी दिक्कत और सर्वर धीमा होने की वजह से प्रक्रिया पूरी करने में समय लग रहा था। इसके अलावा गैस एजेंसियों पर भी लंबी कतारें देखने को मिलीं। इन समस्याओं को देखते हुए e-KYC की समयसीमा बढ़ाकर 23 अगस्त कर दी गई है।
LPG e-KYC Deadline: LPG e-KYC क्यों है जरूरी-
तेल कंपनियां LPG उपभोक्ताओं का डेटा अपडेट करने और गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए e-KYC करा रही हैं।e-KYC के दौरान उपभोक्ता अपना मोबाइल नंबर भी अपडेट करा सकते हैं। इससे भविष्य में गैस बुकिंग और डिलीवरी से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने में आसानी हो सकती है।
सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी के नियम भी बदले-
LPG सिलेंडर की डिलीवरी अब OTP आधारित व्यवस्था के तहत की जा रही है। नए नियमों के मुताबिक, शहरों में उपभोक्ता 25 दिन बाद और ग्रामीण इलाकों में 45 दिन बाद अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
LPG उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर-
वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बीच पेट्रोलियम मंत्रालय ने देश में LPG की उपलब्धता बनाए रखने के लिए उत्पादन बढ़ाने का लक्ष्य तय किया है।मंत्रालय ने 21 रिफाइनरी कंपनियों को प्रतिदिन 63,810 टन LPG उत्पादन का लक्ष्य दिया है। यह देश की करीब 70 प्रतिशत दैनिक LPG खपत के बराबर बताया गया है।
उपभोक्ताओं के लिए जरूरी बात-
जिन LPG उपभोक्ताओं ने अभी तक e-KYC पूरी नहीं की है, उन्हें 23 अगस्त 2026 की नई अंतिम तारीख से पहले प्रक्रिया पूरी कर लेनी चाहिए। इससे बाद में होने वाली संभावित परेशानी से बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- भाजपा और नितिन नवीन की टीम में बड़ा फेरबदल, स्मृति-राम माधव समेत 13 नेताओं की एंट्री , देखें पूरी लिस्ट








