Modi Govt Gen Z Plan: केंद्र सरकार ने देश के युवाओं और खासकर GenZ से सीधा जुड़ाव बढ़ाने के लिए एक नई पहल की तैयारी की है। प्रस्तावित ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री देश की अलग-अलग यूनिवर्सिटीज का दौरा करेंगे और छात्रों से सीधे बातचीत करेंगे।
Modi Govt Gen Z Plan: हर दिन एक यूनिवर्सिटी जाएंगे मंत्री-
समाचार एजेंसी PTI के मुताबिक, इस पहल के तहत केंद्रीय मंत्रियों को हर दिन एक यूनिवर्सिटी जाने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस दौरान मंत्री छात्रों से बातचीत कर उनकी समस्याओं, चिंताओं और देश से जुड़े अहम मुद्दों पर उनकी राय जानेंगे।
Modi Govt Gen Z Plan: सरकारी योजनाओं की भी दी जाएगी जानकारी-
यूनिवर्सिटी दौरों के दौरान छात्रों को युवाओं के लिए चलाई जा रही केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी। सरकार का उद्देश्य युवाओं के साथ संवाद को मजबूत करना और उनकी भागीदारी बढ़ाना है।
छात्र प्रदर्शनों के बाद बढ़ा GenZ पर फोकस-
सरकार की यह पहल ऐसे समय में सामने आई है, जब दिल्ली समेत कई राज्यों में NEET पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों ने प्रदर्शन किए थे। प्रदर्शन खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी केंद्रीय मंत्रियों से GenZ के साथ बेहतर तरीके से जुड़ने की बात कही थी।
पीएम मोदी ने भी शेयर की थीं GenZ वाली रील्स-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर GenZ से जुड़ने के लिए रील्स भी शेयर की थीं। इन रील्स को युवाओं की ओर से अच्छा समर्थन मिला था। अब सरकार संस्थानों के स्तर पर भी युवाओं के साथ सीधा संवाद बढ़ाने की तैयारी कर रही है।
दो केंद्रीय मंत्रियों को मिली समन्वय की जिम्मेदारी-
सूत्रों के मुताबिक, शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी और युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया को इस प्रस्तावित कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों मंत्री यूनिवर्सिटीज और अन्य केंद्रीय मंत्रियों के साथ मिलकर इस पहल को आगे बढ़ाएंगे।
कैबिनेट बैठक में भी हुई चर्चा-
सूत्रों के अनुसार, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में भी ‘वन डे, वन यूनिवर्सिटी’ पहल पर चर्चा हुई। सरकार की कोशिश है कि इस कार्यक्रम के जरिए युवाओं और सरकार के बीच संवाद को और मजबूत किया जाए।
यह भी पढ़े- दिल्ली लक्ष्मी योजना पर हाई कोर्ट का सवाल, महिलाओं को MP-MLA से मंजूरी क्यों








