Breaking News
Home » जॉब - एजुकेशन » यूपी बोर्ड परीक्षा की बढ़ सकती है तिथि, जानें परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

यूपी बोर्ड परीक्षा की बढ़ सकती है तिथि, जानें परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

 UPMSP 2027:
 UPMSP 2027:

UPMSP 2027: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से बड़ी खबर है। यूपी बोर्ड 2027 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को राहत मिल सकती है। जानकारी के अनुसार, (UPMSP) ने परीक्षा शुल्क जमा करने और आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है।

UPMSP 2027: 5 सितंबर तक कर सकेंगे आवेदन-

जानकारी के अनुसार, संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षार्थी अब एक सितंबर तक परीक्षा शुल्क कोषागार में जमा करने, जबकि विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण बोर्ड पर 5 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

UPMSP 2027: कैसे करें यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा में आवेदन-

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड परीक्षा में आवेदन करने की तिथियों को बढ़ाने पर विचार किया है। जो उम्मीदवार यूपी बोर्ड 2027, 10वीं और 12वीं परीक्षा में भाग लेना चाहते हैं, वे इन निम्नलिखित स्टेप्स की सहायता से आवेदन कर सकते हैं।

यूपी बोर्ड 2027 परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार UPMSP की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होम पेज पर एडमिशन सेक्शन पर क्लिक करें। पेज लोड होने का इंतजार करें।
आवेदन करने के बाद स्क्रीन पर आपका एप्लीकेशन फॉर्म दिखाई देने लगेगा।
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि एडमिशन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल लें।

इंटरमीडिएट परीक्षा की बढ़ सकती है तिथि-

यूपी बोर्ड 2027 में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए एक और विशेष खबर है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथियों को भी बढ़ाने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े- कौन हैं IAS संगीता सिंह? जिन्हें बनाया गया मुरादाबाद का नया कमिश्नर