Home » मौसम » नेपाल में तिब्बत से आई भीषण बाढ़ से तबाही, 5 जिलों में हाई अलर्ट

नेपाल में तिब्बत से आई भीषण बाढ़ से तबाही, 5 जिलों में हाई अलर्ट

Nepal Flood:

Nepal Flood: तिब्बत से अचानक आई भीषण बाढ़ ने पड़ोसी देश नेपाल में भारी तबाही मचा दी है। बुधवार सुबह उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले के तिमुरे और स्याफ्रुबेसी इलाकों में अचानक फ्लैश फ्लड आने से हड़कंप मच गया। बाढ़ के डरावने वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें तेज बहाव के कारण घरों और अन्य ढांचों को नुकसान पहुंचता दिखाई दे रहा है।

Nepal Flood: भोटे कोशी से त्रिशूली नदी तक बढ़ा पानी-

रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 9 बजे अचानक पानी का तेज बहाव भोटे कोशी नदी में आया। इसके बाद पानी आगे बढ़ते हुए त्रिशूली नदी के रास्ते नुवाकोट की ओर बढ़ने लगा। नदी के बहाव की दिशा में आने वाले कई इलाकों में प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

Nepal Flood: तिमुरे और स्याफ्रुबेसी में भारी नुकसान-

शुरुआती जानकारी के अनुसार, उत्तरी रसुवा में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है। तिमुरे बाजार, तिमुरे कस्टम ऑफिस और स्याफ्रुबेसी इलाके विशेष रूप से प्रभावित बताए जा रहे हैं। जिला प्रशासन की टीमें जान-माल और बुनियादी ढांचे को हुए नुकसान का आकलन मारने में जुटी हैं।

ग्लेशियल लेक फटने की जताई जा रही आशंका-

हाइड्रोलॉजी विशेषज्ञों का मानना है कि पानी का यह अचानक और तेज बहाव स्थानीय बारिश की वजह से नहीं आया है। आशंका जताई जा रही है कि तिब्बत में ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) यानी ग्लेशियर झील के अचानक फटने की वजह से यह बाढ़ आई हो।नेपाल का हाइड्रोलॉजी और मौसम विज्ञान विभाग स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर चीनी अधिकारियों से संपर्क कर रहा है। घटना के स्रोत का पता लगाने के लिए सैटेलाइट डेटा की भी जांच की जा रही है।

5 जिलों में हाई-रिस्क एडवाइजरी-

बाढ़ के खतरे को देखते हुए रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, गोरखा और चितवन में नदी किनारे रहने वाले लोगों के लिए हाई-रिस्क एडवाइजरी जारी की गई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और जरूरी सुरक्षा उपाय तुरंत मारने की अपील की है।

सेना और हेलीकॉप्टरों से रेस्क्यू ऑपरेशन-

हालात की गंभीरता को देखते हुए सेना ने राहत और बचाव अभियान में मोर्चा संभाल लिया है। हेलीकॉप्टरों की मदद से बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया जा रहा है। प्रशासन प्रभावित इलाकों पर लगातार नजर बनाए हुए है

शाम तक और बढ़ सकता है जल-स्तर-

प्रशासन को आशंका है कि बुधवार शाम तक बाढ़ का पानी मुग्लिंग में मार्श्यांगडी नदी के संगम तक पहुंच सकता है। ऐसे में नदी किनारे बसे इलाकों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़े- नवगछिया में मजदूरों से भरी नाव पलटी, कई रेस्क्यू; लापता मजदूरों की तलाश जारी