Home » अंतर्राष्ट्रीय » मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं? ट्रंप के दावे से फिर बढ़ा सस्पेंस

मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं? ट्रंप के दावे से फिर बढ़ा सस्पेंस

Mojtaba Khamenei Alive:

Mojtaba Khamenei Alive: ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की सेहत और उनके सार्वजनिक रूप से सामने न आने को लेकर लंबे समय से अटकलें चल रही हैं। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्हें नहीं लगता कि मोजतबा खामेनेई की मौत हुई है। ट्रंप के मुताबिक, वह गंभीर रूप से घायल जरूर हुए हैं, लेकिन अभी जिंदा हैं।

Mojtaba Khamenei Alive: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा-

एक टेलीफोनिक इंटरव्यू में ट्रंप से मोजतबा खामेनेई के बारे में सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ईरान के सुप्रीम लीडर मारे गए हैं। ट्रंप ने दावा किया कि वह बुरी तरह घायल हुए थे, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई है। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर मोजतबा जिंदा नहीं हैं, तो ईरान इस बात को छिपाने के लिए दुनिया के सामने बहुत अच्छा नाटक कर रहा है।

Mojtaba Khamenei Alive: पद संभालने के बाद सार्वजनिक रूप से नहीं आए-

मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद ईरान के सुप्रीम लीडर का पद संभाला था। इसके बाद से उनके सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आने और नई तस्वीर सामने नहीं आने को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

ईरान ने जारी किया मोजतबा का दुर्लभ वीडियो-

इन अटकलों के बीच ईरानी मीडिया ने मोजतबा खामेनेई का एक दुर्लभ और बिना तारीख वाला वीडियो जारी किया। वीडियो में वह एक धार्मिक अकादमिक सत्र की अध्यक्षता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वह एक छात्र की थीसिस सुनते और उस पर अपनी प्रतिक्रिया देते नजर आते हैं।

वीडियो में सुनाई दी मोजतबा की आवाज-

वीडियो की खास बात यह है कि इसमें मोजतबा की आवाज भी स्पष्ट रूप से सुनाई देती है। फुटेज में वह ईरानी शासन के ‘इस्लामिक सिक्योरिटी मॉडल’ पर चर्चा करते नजर आते हैं। हालांकि, वीडियो की रिकॉर्डिंग कब हुई थी, इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

मोजतबा की सेहत को लेकर अब भी सवाल-

ईरान की ओर से वीडियो जारी होने के बावजूद मोजतबा खामेनेई की मौजूदा सेहत और वीडियो की तारीख को लेकर सवाल बने हुए हैं। ऐसे में ट्रंप के बयान और ईरान की ओर से जारी फुटेज ने इस पूरे मामले को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में ला दिया है

यह भी पढ़े- हत्या से 2 घंटे पहले हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान ने शेयर किया था वीडियो