IND W vs SL W: भारतीय महिला टीम और श्रीलंका की महिला टीम के बीच T20 एशिया कप 2026 का फाइनल खेला जा रहा है। वनडे व T20 के एशिया कप को मिलाकर भारतीय महिला टीम के पास 7 खिताब हैं। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या भारतीय महिला टीम श्रीलंका के विरुद्ध आठवीं किताब को जीतकर 2024 में मिली हार का बदला ले पाएगी या श्रीलंका एक बार फिर भारत को मात देकर इतिहास दोहराएगा। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। यह फाइनल मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला भारतीय समय अनुसार रात 8:00 बजे शुरू होगा।
IND W vs SL W: क्या श्रीलंका कर पाएगा अपने टाइटल को डिफेंड-
2024 एशिया कप में श्रीलंका ने भारत को हराकर पहली बार यह खिताब जीता था। उसके फाइनल मुकाबले में श्रीलंका की कप्तानी चामारी अटापट्टू ने की थी और भारतीय महिला टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत कौर ने किया था। ऐसे में यह देखना दिलचस्प रहेगा कि क्या चामारी अटापट्टू के नेतृत्व में श्रीलंकाई महिला टीम एक बार फिर भारत को फाइनल में हराकर इतिहास दोहराएगी या हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम 2024 एशिया कप में मिली हार का बदला लेगी। यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। दोनों देशों के दर्शक इस मुकाबले के शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
IND W vs SL W: 8:00 बजे से शुरू होगा लाइव एक्शन-
🏆 Two Captains. One Trophy. One Final Battle. 🔥
Sri Lanka captain Chamari Athapaththu 🇱🇰 and India captain Harmanpreet Kaur 🇮🇳 pose with the DP World Women’s Asia Cup trophy ahead of tomorrow’s epic final in Dubai!
The stage is set. The trophy is waiting. Sri Lanka vs India… pic.twitter.com/IkyCGtLQrt
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) September 12, 2026
पिच रिपोर्ट-
वुमेंस एशिया कप 2026 का फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट की बात करें तो यह पिच स्पिन गेंदबाजी के लिए काफी अनुकूल है। ये एक लो-स्कोरिंग वेन्यू है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लो स्कोरिंग ग्राउंड होने के बावजूद भारत ने ही इस वेन्यू में दो बार 150 का आंकड़ा छुआ है।
भारतीय टीम-
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, भारती फुलमाली, रिचा घोष, जी कमालिनी, प्रतिका रावल, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, राधा यादव।
श्रीलंका टीम-
चामारी अटापट्टू (कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा (उपकप्तान), इमेशा दुलानी, विष्मी गुणरत्ने, कौशिनी एन (विकेटकीपर), संजना कविंदी, हसिनी परेरा, निलाक्षिका सिल्वा, कविशा दिलहारी, मिताली अयोध्या, काव्या काविंदी, सुगंधिका कुमारी, निमाशा मीपागे, चामुदी प्रबोधा, चेतना विमुक्ति।








