Home » राजनीति » DUSU Election Result: ABVP की जीत पर दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

DUSU Election Result: ABVP की जीत पर दिग्गज नेताओं ने दी बधाई

DUSU Election Result:

DUSU Election Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर जीत दर्ज की है। ABVP ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पद पर कब्जा जमाया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीत हासिल की। चुनाव में कांग्रेस से जुड़े भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) को केंद्रीय पैनल के किसी भी पद पर जीत नहीं मिली।

DUSU Election Result: ABVP ने तीन पदों पर दर्ज की जीत-

DUSU चुनाव में ABVP के यश डबास अध्यक्ष चुने गए। वहीं, रिया छावड़ी ने सचिव और लक्ष्य राज सिंह ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। इस तरह ABVP ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पद अपने नाम किए। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शोकीन ने जीत दर्ज की। उन्होंने 30,634 वोट हासिल किए। शोकीन ने NSUI से टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था।

DUSU Election Result: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई-

ABVP की जीत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए कार्यकर्ताओं और विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत युवाओं के ‘नेशन फर्स्ट’ की नीति में विश्वास का प्रतीक है।  राजनाथ सिंह ने ABVP से छात्रों के हितों, राष्ट्र सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण के साथ काम जारी रखने की उम्मीद जताई और पूरी टीम को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

अमित शाह ने भी दी जीत की बधाई-

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने X पर कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय केवल एक विश्वविद्यालय नहीं है, बल्कि यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से छात्र पढ़ने आते हैं। अमित शाह ने DUSU चुनाव के जनादेश को देश के युवाओं की भावनाओं का प्रतिबिंब बताया और ABVP के कार्यकर्ताओं को जीत की शुभकामनाएं दीं।

बीजेपी में जश्न का माहौल-

ABVP की जीत के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में भी जश्न का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ DUSU चुनाव में ABVP की जीत का जश्न मनाया। केंद्रीय पैनल के तीन पदों पर ABVP की जीत के बाद संगठन के कार्यकर्ताओं ने विजयी उम्मीदवारों के साथ जश्न मनाया

यह भी पढ़े- योगी सरकार की शिक्षा पहल से बच्चों में बढ़ी रचनात्मकता, टप्पल स्कूल में विकसित भारत के तहत रंगोली प्रतियोगिता