Kupwara weapons cache: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने आतंकरोधी अभियान के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया है। यह सामान LoC के पास सुदपोरा इलाके में एक चट्टान के नीचे छिपाकर रखा गया था। बरामद सामग्री में एक IED समेत कई तरह के गोला-बारूद और अन्य सामान शामिल हैं।
Kupwara weapons cache: सेना और पुलिस ने चलाया संयुक्त तलाशी अभियान-
जानकारी के अनुसार, सेना और पुलिस के संयुक्त कार्यदल ने कुपवाड़ा के LoC से सटे सुदपोरा इलाके में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को अपने तंत्र से इनपुट मिला था कि गुलाम जम्मू-कश्मीर की ओर से आतंकियों के लिए हथियार और गोला-बारूद की खेप भेजी गई है। इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान सुदपोरा गांव से आगे LoC के पास एक चट्टान के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों और अन्य सामग्री का जखीरा बरामद हुआ।
Kupwara weapons cache: IED समेत कई तरह का गोला-बारूद बरामद-
सुरक्षाबलों को मौके से तीन RPC राउंड, 15 पिका MG राउंड, 11 AK राउंड, छह RPG बूस्टर, दवाइयों की दो स्ट्रिप और एक IED बरामद हुआ है। बरामद सामग्री को सुरक्षाबलों ने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
LoC पार से भेजे जाने की आशंका-
संबंधित अधिकारियों के मुताबिक, बरामद सामान की प्राथमिक जांच में संकेत मिले हैं कि इसे हाल ही में LoC पार से इस तरफ पहुंचाया गया था। आशंका है कि हथियारों और विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल क्षेत्र में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए किया जाना था। फिलहाल सुरक्षाबलों और संबंधित एजेंसियों की ओर से मामले की जांच जारी है।
यह भी पढ़े- बिहार बाढ़ के बीच CM सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, राहत कोष में दान की एक महीने की सैलरी









