Asian Games 2026: परिणाज़ धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका ने शूटिंग के स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में इतिहास रच दिया। दोनों की जोड़ी ने भारत को कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) दिलाया। यह एशियाई खेलों में स्कीट मिक्स्ड इवेंट में भारत का पहला मेडल है। इस उपलब्धि पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों खिलाड़ियों की प्रशंसा करते हुए दोनों खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी है।
Asian Games 2026: परिणाज़ और अनंतजीत की जोड़ी ने रखी लाज-
परिणाज़ धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका की जोड़ी ने भारत की लाज रख ली। हालांकि, वे अपने प्रदर्शन से सिर्फ कांस्य पदक (ब्रॉन्ज मेडल) ही जीत पाए, लेकिन यह मेडल भारत के लिए कम नहीं है। क्वालीफाइंग राउंड में भारत का स्कोर काफी कम था, लेकिन कम स्कोर के बावजूद दोनों खिलाड़ियों ने भारत की लाज रख ली। इस जोड़ी को अपने प्रदर्शन पर गर्व होगा, जो उन्होंने फाइनल में दिखाया।
Asian Games 2026: योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर दी बधाई-
Another medal for India in Shooting!
Congratulations to Parinaaz Dhaliwal and Anant Jeet Singh Naruka on winning the Bronze Medal in the Skeet Mixed Team event at the Asian Games 2026.
A fine display of precision and teamwork has earned India another place on the podium. Best…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) September 24, 2026
योगी आदित्यनाथ ने दी हार्दिक बधाई-
स्कीट मिक्स्ड इवेंट में भारत ने पहली बार मेडल पाया है। इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परिणाज़ धालीवाल और अनंतजीत सिंह नरूका को हार्दिक बधाई दी है। योगी कहते हैं, “मैं अनंतजीत सिंह नरूका और परिणाज़ धालीवाल के प्रदर्शन से अति प्रसन्न हूं। स्कीट मिक्स्ड इवेंट में भारत ने पहली बार मेडल जीता है। यह हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। मैं इन दोनों के भविष्य के लिए मंगलकामना करता हूं और प्रभु से यह मांगता हूं कि अगले स्कीट मिक्स्ड इवेंट में ये दोनों स्वर्ण पदक हासिल करें।”









