Home » मनोरंजन » रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पोस्टर हुआ रिलीज

रणबीर कपूर की नई फिल्म ‘लव एंड वॉर’ का पोस्टर हुआ रिलीज

मुंबई: रणबीर कपूर एक बार फिर अपने इंटेंस अवतार से सुर्खियों में हैं। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ से रणबीर का नया लुक सामने आया है। पोस्टर में उनका अंदाज देखकर सोशल मीडिया पर फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। कई यूजर्स को रणबीर का यह लुक उनकी फिल्म ‘एनिमल’ की याद दिला रहा है।
कार में बैठे दिखे रणबीर
सामने आए पोस्टर में रणबीर कपूर एक विंटेज कार में बैठे दिखाई दे रहे हैं। चश्मा, हल्की मूंछ और सफेद टी-शर्ट में उनका लुक काफी रॉ नजर आ रहा है। पोस्टर में उनके हाथ पर चोट के निशान भी दिखाई देते हैं, जिससे फिल्म के किरदार को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है।
मुंबई:कैप्शन में क्या लिखा?
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, ‘वो रुतबा, वो रौब, वो जुनून! संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर 21 जनवरी 2027 को आएगी।’ मेकर्स के अलावा आलिया और विकी ने भी अपने सोशल मीडिया पेज पर यह पोस्टर शेयर किया है।
सोशल मीडिया पर शुरू हुई चर्चा
रणबीर का पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस अपने-अपने रिएक्शन देने लगे। कुछ लोगों ने उनके लुक की तारीफ की, जबकि कुछ यूजर्स ने इसे ‘एनिमल’ से जोड़ दिया। फैंस के बीच यह चर्चा भी है कि फिल्म में रणबीर का किरदार किस तरह का होने वाला है।
मुंबई:आलिया और विकी के साथ दिखेंगे
‘लव एंड वॉर’ में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट और विकी कौशल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली कर रहे हैं। फिल्म 21 जनवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने की जानकारी सामने आई है।
अब पोस्टर के बाद सबसे ज्यादा इंतजार फिल्म के ट्रेलर और रणबीर के किरदार की पूरी झलक का है।
ये भी पढ़ें...कानपुर के करोड़पति दवा कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बहू के बाद बेटा भी गिरफ्तार; नौकर ने बताई पूरी कहानी