Home » नई दिल्ली » BJP सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब

BJP सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब

Radha Mohan Das Agarwal:

Radha Mohan Das Agarwal: दिल्ली में आम आदमी ही नहीं, देश के नेता भी चोरी की घटनाओं से सुरक्षित नहीं हैं। बीजेपी के राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के दिल्ली स्थित आवास पर चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने कथित तौर पर कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी चुरा लिया। चोरी की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

Radha Mohan Das Agarwal: कड़ी सुरक्षा के बीच सांसद के घर कैसे हुई चोरी-

बीजेपी सांसद का आवास फिरोजशाह रोड पर स्थित है, जिसे दिल्ली के VIP इलाकों में गिना जाता है। इस इलाके में कई सांसदों और दिग्गज नेताओं के आवास हैं और यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहते हैं। ऐसे में सांसद के घर चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चोर सांसद के आवास में किस तरह दाखिल हुए और उन्होंने वारदात को कैसे अंजाम दिया। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Radha Mohan Das Agarwal: CCTV फुटेज खंगाल रही दिल्ली पुलिस-

मामले की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की कोशिश है कि फुटेज के जरिए चोरों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस को यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि चोरी की वारदात किस समय हुई और इसमें कितने लोग शामिल थे। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि चोर सांसद के आवास से कौन-कौन सा कीमती सामान ले गए हैं।

फॉरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत-

चोरी की सूचना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने सांसद के आवास के अलग-अलग हिस्सों से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत जुटाए हैं। पुलिस इन सबूतों और CCTV फुटेज के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

यह भी पढ़े- अजय राय की कुर्सी क्यों गई? कांग्रेस की अंदरूनी कलह, राजेंद्र पाल गौतम की रिपोर्ट और दिल्ली के फैसले की पूरी कहानी