Home » स्पोर्ट्स » एशियन गेम्स 2026 का समापन, नीरू ढांडा ने लहराया तिरंगा; भारत ने जीते 85 मेडल

एशियन गेम्स 2026 का समापन, नीरू ढांडा ने लहराया तिरंगा; भारत ने जीते 85 मेडल

Asian Games 2026:

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 का रविवार को जापान के आइची-नागोया में समापन हो गया। क्लोजिंग सेरेमनी में भारत की ओर से शूटिंग स्टार नीरू ढांडा ध्वजवाहक रहीं। नीरू ने इस एशियन गेम्स में दो गोल्ड और एक सिल्वर समेत तीन मेडल जीते। उन्होंने नागोया के मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में भारतीय तिरंगा शान से लहराया।

Asian Games 2026: भारत ने 85 मेडल के साथ किया अभियान खत्म-

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में कुल 85 मेडल अपने नाम किए। इनमें 21 गोल्ड, 27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। भारत मेडल टैली में चौथे स्थान पर रहा। चीन 341 मेडल के साथ पहले स्थान पर रहा, जबकि मेजबान जापान 269 मेडल के साथ दूसरे और दक्षिण कोरिया 150 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

Asian Games 2026: नीरू ढांडा ने संभाला तिरंगा-

दो गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाली नीरू ढांडा को क्लोजिंग सेरेमनी के लिए भारत का ध्वजवाहक चुना गया था। उन्होंने खिलाड़ियों की परेड के दौरान भारतीय दल का नेतृत्व किया और तिरंगा लहराया।

आर्चरी और बॉक्सिंग में भी शानदार प्रदर्शन-

भारत ने आर्चरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई गोल्ड मेडल जीते। बॉक्सिंग और रेसलिंग में भी भारतीय खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। हॉकी, कबड्डी और क्रिकेट में भी भारतीय टीमों ने गोल्ड जीतकर देश का नाम रोशन किया।

गोल्फ में प्रणवी उर्स ने रचा इतिहास-

गोल्फ में प्रणवी उर्स ने भी खास उपलब्धि हासिल की। उन्होंने महिलाओं के व्यक्तिगत गोल्फ इवेंट में भारत के लिए एशियन गेम्स का पहला व्यक्तिगत गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा शूटिंग, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बैडमिंटन, स्क्वैश, रोइंग, टेबल टेनिस, सेलिंग और अन्य खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश की कुल संख्या को 85 तक पहुंचाया।

अगला एशियन गेम्स 2030 में दोहा में-

एशियन गेम्स 2026 के समापन के साथ ही अगले संस्करण की मेजबानी का रास्ता भी साफ हो गया। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया का झंडा कतर को सौंपा गया, जहां 2030 में एशियन गेम्स आयोजित होंगे।

यह भी पढ़े- GST 2.0 में कारोबारियों को बड़ी राहत, टैक्स अफसरों की गिरफ्तारी शक्ति पर लग सकता है अंकुश