Actress sucide: भोपाल में नोएडा निवासी 33 वर्षीय ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है। शादी के महज पांच महीने बाद हुई ट्विशा की मौत को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से जवाब तलब किया है। परिजनों ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना, मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले को लेकर लगातार उठ रहे सवालों के बीच आयोग ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मुख्य सचिव और DGP को भेजा गया नोटिस
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र भेजकर मामले में तत्काल और पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने को कहा है। आयोग ने 7 दिनों के भीतर विस्तृत Action Taken Report (ATR) मांगी है। NCW ने यह भी पूछा है कि अब तक मामले में कौन-कौन सी कानूनी कार्रवाई की गई है और जांच किस स्थिति में पहुंची है।
Actress sucide: आरोपी पति की गिरफ्तारी पर भी सवाल
आयोग ने FIR में दर्ज धाराओं, आरोपियों की गिरफ्तारी और पूछताछ की स्थिति की जानकारी मांगी है। साथ ही फरार बताए जा रहे पति समर्थ सिंह की गिरफ्तारी के लिए उठाए गए कदमों पर भी रिपोर्ट तलब की गई है। इसके अलावा आयोग ने पासपोर्ट जब्त करने की प्रक्रिया, CCTV फुटेज, कॉल रिकॉर्ड, इलेक्ट्रॉनिक और फोरेंसिक सबूतों की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पहले की शिकायतों पर हुई कार्रवाई की डिटेल भी मांगी है।
Actress sucide: परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश
NCW ने साफ कहा है कि पीड़िता के परिवार को किसी भी तरह की धमकी, दबाव या चरित्र हनन से सुरक्षा दी जाए। आयोग का कहना है कि निष्पक्ष माहौल में ही न्याय प्रक्रिया आगे बढ़ सकती है। आयोग ने दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा जैसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही को अस्वीकार्य बताया है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
डेटिंग ऐप से शुरू हुई थी प्रेम कहानी
ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। उन्होंने MBA की पढ़ाई की थी और दिल्ली की एक निजी कंपनी में काम करती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी से पहले वह तेलुगु फिल्मों और मॉडलिंग की दुनिया से भी जुड़ी रही थीं। बताया जा रहा है कि ट्विशा की मुलाकात समर्थ सिंह से एक डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। दोनों के बीच करीबियां बढ़ीं और परिवार की सहमति से दिसंबर 2025 में शादी हुई। लेकिन शादी के सिर्फ पांच महीने बाद ट्विशा की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
सुसाइड या साजिश? जांच पर टिकी सबकी नजर
Actress sucide: फिलहाल पुलिस इस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या और दहेज प्रताड़ना दोनों पहलुओं से देखा जा रहा है। हालांकि परिवार का आरोप है कि ट्विशा लगातार प्रताड़ना का शिकार थी। अब राष्ट्रीय महिला आयोग की एंट्री के बाद मामले की जांच और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़े: शादी की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, बहराइच में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा








