Home » राजनीति » अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले-‘स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम् का अपमान किया, जनता से माफी मांगे’

अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले-‘स्वतंत्रता दिवस पर वंदे मातरम् का अपमान किया, जनता से माफी मांगे’

अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Amit Shah: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘वंदे मातरम्’ को लेकर कांग्रेस पर तीखा निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के रवैये पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ गाया जा रहा था, लेकिन गीत के बीच में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से इसे रोकने के लिए कहा।अमित शाह ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को लोग टीवी पर देखते रहे। उन्होंने सोनिया गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि देश के 140 करोड़ लोग उन्हें देख रहे हैं और इस मामले के लिए देश की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।

‘वंदे मातरम्’ अधूरा छोड़ने पर सवाल

गृह मंत्री ने कहा कि कोई व्यक्ति ‘वंदे मातरम्’ जैसे राष्ट्रगीत को अधूरा छोड़ने के बारे में सोच भी कैसे सकता है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के लोगों को इस घटना पर शर्म आनी चाहिए।अमित शाह ने आगे कहा कि करीब 80 साल बाद जब बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय यानी बंकिम बाबू का यह अमर गीत फिर से सम्मान हासिल कर रहा है, तब भी कांग्रेस को यह पसंद नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी को इस मामले के लिए देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी।

कांग्रेस से माफी मांगने की अपील

अमित शाह ने कांग्रेस से इस मामले पर माफी मांगने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस नेताओं में थोड़ी भी शर्म बाकी है, तो उन्हें हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।गृह मंत्री ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश की भावनाओं और सम्मान से जुड़ा हुआ है। ऐसे में इसे बीच में रोकने को लेकर कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़े- चंबल में बीच धार बंद हुआ स्टीमर, तेज बहाव में बहा, 100 से ज्यादा लोगों की जान खतरे में