Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आने वाले दिनों में देश के कई संवेदनशील सीमावर्ती इलाकों का दौरा करने जा रहे हैं। पाकिस्तान और बांग्लादेश सीमा पर बढ़ती घुसपैठ, ड्रोन एक्टिविटी, तस्करी और सुरक्षा चुनौतियों के बीच उनका यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है।
बीकानेर से शुरू होगा दौरा
अमित शाह 25 मई की रात राजस्थान के बीकानेर पहुंचेंगे। 26 मई की सुबह वे BSF की सांचू बॉर्डर पोस्ट का दौरा करेंगे और सीमा पर तैनात जवानों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान गृह मंत्री BSF जवानों के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।
Amit Shah: हाई लेवल सिक्योरिटी मीटिंग भी होगी
बीकानेर दौरे के दौरान दोपहर 2 बजे हाई लेवल सिक्योरिटी रिव्यू मीटिंग आयोजित की जाएगी। इस बैठक में गृह मंत्रालय, राजस्थान सरकार, BSF के वरिष्ठ अधिकारी, सीमावर्ती जिलों के कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे। बैठक में सीमा सुरक्षा, ड्रोन मूवमेंट, अवैध घुसपैठ, तस्करी और बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर विस्तृत समीक्षा की जाएगी।
Amit Shah: हरामी नाला क्षेत्र का भी करेंगे निरीक्षण
गृह मंत्री 29 मई को गुजरात के भुज दौरे पर जाएंगे। यहां वे BSF चौकी के साथ रणनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील हरामी नाला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे। पाकिस्तान सीमा से सटे इस इलाके को सुरक्षा एजेंसियां बेहद संवेदनशील मानती हैं और यहां लगातार निगरानी रखी जाती है।
त्रिपुरा और बंगाल बॉर्डर पर भी फोकस
अमित शाह 5 जून को त्रिपुरा के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा करेंगे। इसके बाद जून के मध्य में वे पश्चिम बंगाल बॉर्डर का भी निरीक्षण करेंगे। बंगाल सीमा पर अवैध घुसपैठ, सीमा पार तस्करी और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर विशेष समीक्षा होने की संभावना है।
‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ का संदेश
राजनीतिक और रणनीतिक रूप से अमित शाह के लगातार बॉर्डर दौरे को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि केंद्र सरकार सीमा सुरक्षा को लेकर ‘जीरो टॉलरेंस पॉलिसी’ के तहत काम कर रही है। सरकार का फोकस सिर्फ सुरक्षा तक सीमित नहीं है, बल्कि सीमा क्षेत्रों में इंफ्रास्ट्रक्चर, जवानों के वेलफेयर और मनोबल को मजबूत करने पर भी है। इन दौरों के जरिए केंद्र सरकार यह संदेश देना चाहती है कि राष्ट्रीय सुरक्षा और बॉर्डर मैनेजमेंट उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।
यह भी पढे़ : ट्रंप की ईरान को खुली चेतावनी, बोले- डील नहीं हुई तो होगा ‘महायुद्ध’, अरब देशों से भी की बड़ी अपील








