Home » स्वास्थ्य » स्वस्थ रीढ़ और बेहतर पाचन के लिए रामबाण है बद्ध पद्मासन

स्वस्थ रीढ़ और बेहतर पाचन के लिए रामबाण है बद्ध पद्मासन

Baddha Padmasana Benefits:
Spread the love

Baddha Padmasana Benefits: योग शास्त्र में आसन केवल शरीर को फिट रखने का माध्यम नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच संतुलन बनाने का प्रभावी तरीका भी है। इन्हीं में से एक महत्वपूर्ण आसन है बद्ध पद्मासन, जिसे ‘बंधा हुआ कमल’ भी कहा जाता है।

क्या है बद्ध पद्मासन

यह पद्मासन का एक उन्नत रूप है, जिसमें पैरों को कमल की तरह मोड़कर हाथों को पीछे ले जाकर पैरों के अंगूठे पकड़े जाते हैं। यह आसन शरीर की स्थिरता, संतुलन और लचीलापन बढ़ाने में सहायक होता है।

Baddha Padmasana Benefits: कैसे करें अभ्यास

  • पद्मासन की मुद्रा में बैठें
  • एक पैर को दूसरी जांघ पर रखें
  • दोनों हाथ पीछे ले जाकर पैरों के अंगूठे पकड़ें
  • रीढ़ सीधी रखें और छाती को आगे की ओर खोलें
  • 30 सेकंड से 1 मिनट तक मुद्रा बनाए रखें
  • सांस सामान्य रखें और ध्यान केंद्रित करें

Baddha Padmasana Benefits: क्या हैं इसके फायदे

  • रीढ़ की हड्डी मजबूत और स्वस्थ रहती है
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है, कब्ज में राहत मिलती है
  • फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है
  • मानसिक शांति और एकाग्रता में सुधार होता है

सावधानियां

यह एक उन्नत योगासन है। घुटने, टखने या पीठ में दर्द या चोट होने पर इसे न करें। अभ्यास हमेशा किसी योग विशेषज्ञ की निगरानी में ही करना चाहिए।

यह भी पढे़ : लद्दाख में सेना के साथ ‘डबल कूबड़ वाले ऊंट’: -40°C में भी करते हैं बॉर्डर पेट्रोलिंग

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments