Bihar news: बिहार के कटिहार जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। मोहर्रम से पहले कोढ़ा थाना क्षेत्र के मधुरा गांव में एक किराना दुकान से पांच लो-इंटेंसिटी देसी बम बरामद किए गए हैं। बम कोल्ड ड्रिंक के प्लास्टिक कैरेट में छिपाकर रखे गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बमों को सुरक्षित तरीके से जब्त कर लिया।
किराना दुकान में मिले बम, इलाके में फैली दहशत
जानकारी के मुताबिक, मधुरा गांव की एक किराना दुकान में रखे कोल्ड ड्रिंक के कैरेट के ऊपर काले रंग की पॉलिथीन में कुछ संदिग्ध वस्तुएं दिखाई दीं। स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि वहां रखी सामग्री लो-इंटेंसिटी देसी बम हैं। एक साथ पांच बम मिलने की खबर फैलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल बन गया। लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर ये बम दुकान तक पहुंचे कैसे और इन्हें वहां रखने के पीछे किसका हाथ हो सकता है।
Bihar news: मोहर्रम से पहले बरामदगी से बढ़ी चिंता
घटना ऐसे समय सामने आई है जब मोहर्रम का पर्व नजदीक है। ऐसे में बमों की बरामदगी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि पुलिस अभी किसी भी तरह की अटकलों से बच रही है और जांच पूरी होने का इंतजार कर रही है।
Bihar news: पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने सभी बमों को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी समेत अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि बम वहां किसने रखे थे।
कई सवालों के जवाब तलाश रही पुलिस
Bihar news: फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि देसी बम किराना दुकान तक कैसे पहुंचे और क्या इनके पीछे किसी बड़ी साजिश का मकसद था। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। एहतियात के तौर पर इलाके में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है।
ये भी पढ़े: PM मोदी को ईरान से मिला, अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने का निमंत्रण








