Home » बिहार » Bihar Politics: मंत्री दीपक प्रकाश को MLC बनाने की तैयारी, BJP MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा

Bihar Politics: मंत्री दीपक प्रकाश को MLC बनाने की तैयारी, BJP MLC देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा

Bihar Politics:

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राज्य सरकार ने मंत्री दीपक प्रकाश को विधान परिषद (MLC) के जरिए निर्वाचित कराने की प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माना जा रहा है कि उनकी खाली हुई सीट पर दीपक प्रकाश को निर्वाचित कराकर मंत्री पद पर बनाए रखा जाएगा।

Bihar Politics: मंत्री पद बचाने के लिए खाली की गई सीट-

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने विधान परिषद में अपनी एक सीट खाली करने का फैसला किया है। देवेश कुमार के इस्तीफे के बाद अब दीपक प्रकाश को उसी सीट से एमएलसी बनाकर मंत्री पद पर बरकरार रखने की तैयारी की जा रही है।

Bihar Politics: सुप्रीम कोर्ट ने उठाए थे संवैधानिक सवाल-

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका के जरिए दीपक प्रकाश के मंत्री बने रहने को चुनौती दी गई है। याचिका में सवाल उठाया गया है कि बिना किसी सदन का सदस्य बने कोई व्यक्ति छह महीने से अधिक समय तक मंत्री पद पर कैसे बना रह सकता है।

मुख्य न्यायाधीश की सख्त टिप्पणी-

सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह पूरी तरह कानून और संविधान से जुड़ा मामला है। अदालत ने राज्य सरकार से स्पष्ट जवाब मांगा कि दीपक प्रकाश को किस आधार पर मंत्री पद पर बनाए रखा गया है।

4 अगस्त को होगी अगली सुनवाई-

मामले की गंभीरता को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अगली सुनवाई 4 अगस्त को तय की है। माना जा रहा है कि इससे पहले दीपक प्रकाश को विधान परिषद का सदस्य बनाकर सरकार अदालत में उठ रहे संवैधानिक सवालों का जवाब देने की तैयारी कर रही है

यह भी पढ़े- पीएम किसान योजना का विस्तार, सूर्य सरोवर और ‘समुद्र मंथन’ समेत कई बड़े फैसलों को मंजूरी