Home » महाराष्ट्र » ‘मिनी विधानसभा’ में महायुति का दबदबा, BMC में भाजपा-शिंदे शिवसेना आगे

‘मिनी विधानसभा’ में महायुति का दबदबा, BMC में भाजपा-शिंदे शिवसेना आगे

BMC Election result:

BMC Election result: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए ‘मिनी विधानसभा’ कहे जाने वाले 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव का आज निर्णायक दिन है। गुरुवार को हुए मतदान के बाद शुक्रवार सुबह 10 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भाजपा गठबंधन एकतरफा बढ़त बनाए हुए है। 29 नगर निगमों में से 23 में भाजपा गठबंधन आगे चल रहा है, जिससे सत्तासीन महायुति को बड़ी बढ़त मिलती दिख रही है।

BMC पर सबकी नजर, पहली बार हुआ सीधा जनादेश

देश के सबसे अमीर नगर निकाय बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के नतीजों पर न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश की नजर है। यहां भाजपा और शिवसेना (शिंदे) गठबंधन 227 सीटों में से 118 सीटों पर आगे चल रहा है। दो दशकों से अधिक समय तक शिवसेना का दबदबा रहने वाली BMC में पार्टी टूट के बाद यह पहला चुनाव है, जिसमें उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व के बीच मतदाताओं ने अपना रुख साफ किया है।

BMC Election result: अन्य बड़े शहरों में भी महायुति मजबूत

मुंबई के अलावा नागपुर, पुणे, ठाणे, नवी मुंबई, पिंपरी-चिंचवड़ और नासिक जैसे बड़े शहरी केंद्रों में भी भाजपा गठबंधन को बढ़त मिली है। वहीं लातूर नगर निगम में कांग्रेस ने 70 में से 43 सीटें जीतकर बड़ी सफलता हासिल की है। चंद्रपुर में कांग्रेस आगे चल रही है, जबकि परभणी नगर निगम में शिवसेना (उद्धव) को बढ़त मिली है। वसई-विरार में बहुजन विकास आघाड़ी (VBA) और मालेगांव में शिवसेना (शिंदे) आगे है।

अबतक यह रहा मतदान 

BMC Election result

महाराष्ट्र की 3 प्रमुख नगर निगमों के चुनावी रुझान

नगर निगमकुल सीटेंबहुमतBJP / BJP+उद्धव शिवसेना / UBT+कांग्रेसNCP (अजित)अन्य
मुंबई (BMC)227114118701200
पुणे1658390102002
ठाणे131664902020809

 

BMC Election result: महाराष्ट्र की अन्य प्रमुख नगर निगमों के चुनावी रुझान

नगर निगमकुल सीटेंबहुमतBJP / BJP+कांग्रेसउद्धव शिवसेना / UBT+NCP (अजित)NCP (शरद)अन्य
नागपुर151761133001010006
नासिक12262504105

BMC Election result: नगर निगम नतीजे बने सियासी संकेत

इन नतीजों को केवल स्थानीय निकायों तक सीमित नहीं देखा जा रहा, बल्कि इसे आगामी विधानसभा राजनीति का संकेतक भी माना जा रहा है। शहरी मतदाता विकास, स्थिर सरकार और नेतृत्व को लेकर किसके साथ खड़ा है, इसका संदेश इन चुनावी रुझानों से काफी हद तक साफ नजर आ रहा है।

यह भी पढे़ : अंधेरा छंटेगा, सूरज निकलेगा: 45 साल पुरानी भविष्यवाणी BMC चुनाव में सच!