Bollywood Actress: 70 के दशक की मशहूर अभिनेत्री लीना चंदावरकर ने अपनी खूबसूरती और अभिनय से हिंदी सिनेमा में अलग पहचान बनाई। कर्नाटक के धारवाड़ में कोंकणी-माराठी परिवार में जन्मी लीना के पिता श्रीनाथ चंदावरकर भारतीय सेना में अधिकारी थे। बचपन से अभिनय का शौक रखने वाली लीना ने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और बाद में फिल्मों में कदम रखा। उनकी पहली रिलीज फिल्म ‘मन का मीत’ रही।
पहली शादी के कुछ ही दिनों बाद पति की मौत
फिल्मी करियर के दौरान लीना चंदावरकर ने गोवा के चर्चित राजनीतिक परिवार से जुड़े सिद्धार्थ बांदोडकर से शादी की। हालांकि शादी के कुछ ही समय बाद गोली लगने की घटना में सिद्धार्थ की मौत हो गई। इस हादसे ने लीना को महज 25 साल की उम्र में विधवा बना दिया।

किशोर कुमार से दूसरी शादी
पहले पति के निधन के बाद लीना की मुलाकात हिंदी सिनेमा के दिग्गज गायक किशोर कुमार से हुई। दोनों ने विवाह किया और साथ में नई जिंदगी की शुरुआत की। लेकिन किस्मत ने यहां भी उनका साथ नहीं दिया।
37 साल की उम्र में दूसरी बार टूटा सहारा
साल 1987 में किशोर कुमार के निधन के बाद लीना चंदावरकर दूसरी बार विधवा हो गईं। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 37 वर्ष थी। लगातार दो जीवनसाथियों को खोने का दर्द उनकी निजी जिंदगी का सबसे कठिन दौर माना जाता है।

फिल्मी सफलता के पीछे छिपा निजी संघर्ष
लीना चंदावरकर ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया, लेकिन उनकी निजी जिंदगी लगातार दुखों से घिरी रही। उनकी कहानी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शामिल है, जिन्होंने पर्दे पर सफलता हासिल की, लेकिन निजी जीवन में गहरे संघर्षों का सामना किया।
यह भी पढे़ : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में आरोपी अविनाश शुक्ला 24 घंटे की पुलिस रिमांड पर








