Brajesh pathak: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम Brajesh Pathak के सरकारी चार्टर्ड विमान में सोमवार को अचानक तकनीकी खराबी आ गई। टेक-ऑफ से ठीक पहले विमान के इंजन से धुआं निकलने लगा, जिसके बाद एहतियातन उड़ान रोक दी गई। सुरक्षा को देखते हुए डिप्टी सीएम और उनकी टीम को तुरंत विमान से बाहर निकाला गया।
संभल दौरे के बाद मुरादाबाद पहुंचे थे डिप्टी सीएम
बताया गया कि बृजेश पाठक संभल और मुरादाबाद दौरे पर थे। संभल में समीक्षा बैठक खत्म करने के बाद वह सोमवार शाम करीब 4:15 बजे मुरादाबाद के भदारसना एयरपोर्ट पहुंचे। यहां से उन्हें सरकारी चार्टर्ड प्लेन से लखनऊ रवाना होना था।
Brajesh pathak: रनवे पर स्टार्ट होते ही इंजन से निकलने लगा धुआं
जैसे ही विमान रनवे पर टेक-ऑफ की तैयारी के लिए स्टार्ट किया गया, अचानक उसके एक इंजन से धुआं निकलने लगा। तकनीकी टीम ने तुरंत स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा कारणों से विमान को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। घटना के बाद डिप्टी सीएम समेत पूरी टीम को सुरक्षित विमान से बाहर उतार लिया गया।
Brajesh pathak: गंगा एक्सप्रेसवे से लखनऊ रवाना हुए बृजेश पाठक
डिप्टी सीएम के ओएसडी के अनुसार, विमान में आई तकनीकी खराबी के चलते उड़ान भरना सुरक्षित नहीं माना गया। कुछ देर इंतजार के बाद बृजेश पाठक सड़क मार्ग से गंगा एक्सप्रेसवे होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने शुरू की जांच
Brajesh pathak: मुंडापांडे एयरपोर्ट के अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण विमान टेक-ऑफ नहीं कर सका। फिलहाल यह पता लगाया जा रहा है कि इंजन में खराबी किस वजह से आई। तकनीकी टीम विमान को ठीक करने में जुटी हुई है।
ये भी पढ़े: तमिलनाडु में AIADMK में बगावत तेज, 3 विधायकों ने दिया इस्तीफा; TVK को बड़ा फायदा








