Home » जॉब - एजुकेशन » CAT 2026 में आवेदन करने वालों के लिए अहम खबर, इन स्टेप्स से कर सकते हैं आवेदन

CAT 2026 में आवेदन करने वालों के लिए अहम खबर, इन स्टेप्स से कर सकते हैं आवेदन

 CAT 2026:

CAT 2026: कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) में आवेदन करने वालों के लिए अहम खबर है। जानकारी के अनुसार, CAT 2026 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। जो उम्मीदवार भारतीय प्रबंध संस्थान (IIM) के एमबीए पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम एवं फेलो डॉक्टोरल प्रोग्राम में प्रवेश लेना चाहते हैं, वे इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

CAT 2026: कब है आवेदन की अंतिम तिथि-

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। उम्मीदवार अपने नजदीकी ऑनलाइन सेवा केंद्र या स्वयं CAT 2026 की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CAT 2026 में आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर, 2026 है। ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

CAT 2026: उम्मीदवार इन महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान-
कैट रजिस्ट्रेशन स्टार्ट होने की डेट 3 अगस्त 2026
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 4 नवंबर 2026
एग्जाम डेट 29 नवंबर 2026
इन आसान स्टेप्स से करें आवेदन-

कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026) में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

– CAT 2026 का आवेदन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– होम पेज पर दिए गए Registration लिंक पर क्लिक करें।
– इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
– अपनी श्रेणी (Category) के अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
– अंत में आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।

कितना होगा आवेदन शुल्क-

आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹2,700 आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी (SC) और एसटी (ST) वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। इन वर्गों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,350 निर्धारित किया गया है

यह भी पढ़े- बांकीपुर में प्रशांत किशोर 6011 वोट से आगे, दतिया में कांग्रेस ने बनाई बढ़त; मंजलपुर में BJP की जीत लगभग तय