Election Results Live: बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना जारी है। अब तक आए रुझानों में बिहार की बांकीपुर सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं मध्य प्रदेश की दतिया सीट पर कांग्रेस ने बढ़त हासिल कर ली है। दूसरी ओर गुजरात की मंजलपुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल की जीत लगभग तय मानी जा रही है।
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त मजबूत
बांकीपुर विधानसभा सीट पर सातवें राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर को 20059 वोट मिले हैं। भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा को 14048 वोट मिले हैं और वे 6011 वोटों से पीछे चल रहे हैं। राजद की रेखा कुमारी 3983 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
बांकीपुर सीट भाजपा की परंपरागत सीट मानी जाती है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन यहां से लगातार पांच बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।
Election Results Live: दतिया में कांग्रेस ने पलटा मुकाबला
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर शुरुआती तीन राउंड तक भाजपा उम्मीदवार आशुतोष तिवारी आगे थे, लेकिन चौथे राउंड में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने बढ़त बना ली। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। वहीं बात करे तो छटे राउंड तक की गिनती में घनश्याम सिंह को 25856 वोट मिले है और भाजपा के आशुतोष को 24070 वोट मिले है . कांग्रेस को 1786 वोटों से आगे चल रही है.
मंजलपुर में भाजपा की बड़ी बढ़त
गुजरात की मंजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सतीश पटेल लगातार मजबूत स्थिति में हैं। 12वें राउंड के बाद उन्हें 34,345 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को 14,997 वोट मिले हैं। सतीश पटेल 19,368 वोटों की बढ़त के साथ जीत की ओर बढ़ रहे हैं।
Election Results Live: पटना में जन सुराज कार्यालय में जश्न
बांकीपुर में बढ़त मिलने के बाद पटना स्थित जन सुराज कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है। वहीं, वडोदरा में भी मंजलपुर सीट पर भाजपा की बढ़त के बीच पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
प्रशांत किशोर सबसे अमीर उम्मीदवार
चुनावी हलफनामे के अनुसार, बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनके पास 197.99 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की घोषित संपत्ति लगभग 20.28 लाख रुपये है।
ये भी पढ़े… महिला पहलवान यौन शोषण केस में बरी होने के बाद क्या बोले बृजभूषण शरण सिंह?








