Home » राष्ट्रीय » देश को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

देश को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ, एन एस राजा सुब्रमणि संभालेंगे तीनों सेनाओं की कमान

देश को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

CDS Appointment: नई दिल्ली, केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल एन एस राजा सुब्रमणि (सेवानिवृत्त) को देश का नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) नियुक्त किया है। वह कार्यभार संभालने की तारीख से अगले आदेश तक सैन्य मामलों के विभाग के सचिव के तौर पर भी जिम्मेदारी निभाएंगे। इस नियुक्ति को देश की रक्षा व्यवस्था के लिहाज से एक अहम फैसला माना जा रहा है।

नए सीडीएस की जिम्मेदारी

एन एस राजा सुब्रमणि इससे पहले कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। वह 1 सितंबर 2025 से राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में सैन्य सलाहकार के रूप में कार्यरत हैं। इससे पहले वह सेना स्टाफ के उप प्रमुख रह चुके हैं और केंद्रीय कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। सेना में उनके लंबे अनुभव और रणनीतिक समझ को देखते हुए उन्हें यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

CDS Appointment: देश को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ
देश को मिला नया चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

मौजूदा CDS जनरल अनिल चौहान का कार्यकाल 30 मई 2026 को खत्म हो रहा है। उनके बाद राजा सुब्रमणि यह पद संभालेंगे। CDS का पद भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच बेहतर तालमेल और संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

CDS Appointment: भारत में CDS पद की जरूरत क्यों महसूस हुई?

भारत में CDS पद की जरूरत कारगिल युद्ध के बाद महसूस हुई थी, जब तीनों सेनाओं के बीच समन्वय की कमी सामने आई थी। इसके बाद 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पद की घोषणा की थी। देश के पहले CDS जनरल बिपिन रावत बने थे। उनके निधन के बाद जनरल अनिल चौहान ने यह जिम्मेदारी संभाली थी और अब यह जिम्मेदारी एन एस राजा सुब्रमणि को सौंपी गई है।

Written by- Kanishka Ram

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments