Home » अंतर्राष्ट्रीय » शिकागो में फायरिंग की कई घटनाओं से मचा हड़कंप, 3 की मौत और 10 घायल

शिकागो में फायरिंग की कई घटनाओं से मचा हड़कंप, 3 की मौत और 10 घायल

Chicago Shooting: अमेरिका के शिकागो में सप्ताहांत के दौरान हुई कई गोलीबारी की घटनाओं में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, शहर में अलग-अलग स्थानों पर हुई इन घटनाओं को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

सुबह तक आठ गोलीबारी की घटनाएं

सीबीएस शिकागो की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार सुबह 8:22 बजे तक शहर में कुल आठ गोलीबारी की घटनाएं दर्ज की गईं। सिन्हुआ समाचार एजेंसी के मुताबिक, इन घटनाओं में तीन लोगों की मौत हुई और नौ अन्य घायल हुए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Chicago Shooting: 35 वर्षीय व्यक्ति के सिर में लगी गोली

इसके अलावा, शनिवार तड़के एक 35 वर्षीय व्यक्ति के सिर में गोली लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इन गोलीबारी की घटनाओं के सिलसिले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

एक साल में 1,878 लोग बंदूक हिंसा के शिकार

आंकड़ों के अनुसार, 7 अप्रैल को समाप्त हुए 12 महीनों के दौरान शिकागो में बंदूक हिंसा के 1,878 पीड़ित दर्ज किए गए। इनमें 356 लोगों की मौत हुई।

Chicago Shooting: नॉर्थ कैरोलिना में घर में सामूहिक गोलीबारी

इससे पहले अमेरिका के नॉर्थ कैरोलिना राज्य के कैसवेल काउंटी में एक ग्रामीण इलाके स्थित घर में सामूहिक गोलीबारी की घटना हुई थी। नॉर्थ कैरोलिना स्टेट ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के अनुसार, घटना में कई लोगों की मौत हुई। पुलिस को बुधवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 8 बजे घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंचे अधिकारियों को कई लोग गोली लगने से घायल मिले। घायलों में से एक व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि कई अन्य की मौत हो चुकी थी।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

स्थानीय मीडिया के अनुसार, कैसवेल काउंटी के शेरिफ टोनी डर्डन ने बताया कि घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हुई, जिनमें कथित हमलावर भी शामिल था। परिवार के एक अन्य सदस्य को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Chicago Shooting: अमेरिका में बंदूक हिंसा बड़ी चुनौती

अमेरिका लंबे समय से बंदूक हिंसा की समस्या से जूझ रहा है। देश में हर साल बड़ी संख्या में गोलीबारी और सामूहिक गोलीबारी की घटनाएं सामने आती हैं। इससे पहले 2 अगस्त को ओरेगन के पोर्टलैंड शहर के एक मोहल्ले में हुई फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत और पांच अन्य लोगों के घायल होने की घटना सामने आई थी।

ये भी पढ़े… पीएम मोदी ने CWG 2026 विजेताओं को दी शाबाशी, बोले- ‘जो खेलेगा, वो खिलेगा’