Cm yogi: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नारी शक्ति को बड़ा तोहफा दिया। सीएम योगी ने प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को आयुष्मान कार्ड वितरित कर स्वास्थ्य सुरक्षा का मजबूत कवच प्रदान किया। इस पहल के तहत प्रदेश की 3 लाख से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और उनके परिवारों को सूचीबद्ध अस्पतालों में सालाना ₹5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिल सकेगा। इससे जमीनी स्तर पर काम करने वाली इन महिलाओं को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
महिला दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई महिला लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से आयुष्मान कार्ड सौंपे। सरकार का कहना है कि इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ेगी।
Cm yogi: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खातों में DBT भी
कार्यक्रम के दौरान सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए ₹38.49 करोड़ की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की। यह राशि साड़ी-यूनिफॉर्म और बीमा प्रीमियम जैसी सुविधाओं के लिए दी गई है।
जमीनी स्तर पर महिलाओं को मिल रहा सुरक्षा कवच
Cm yogi: प्रदेश सरकार का कहना है कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और समाज कल्याण योजनाओं की रीढ़ हैं। ऐसे में उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा देना महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि इस योजना से नारी सम्मान के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा को भी मजबूत आधार मिलेगा और लाखों परिवारों को बेहतर इलाज की सुविधा मिल सकेगी।
ये भी पढ़े: ‘प्रोजेक्ट गंगा’ से बदलेगा डिजिटल यूपी: 20 लाख घरों तक हाई-स्पीड इंटरनेट, हजारों युवाओं को रोजगार








