Home » नई दिल्ली » सरकारी जमीन पर अवैध पार्किंग का खेल, PWD-DDA अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

सरकारी जमीन पर अवैध पार्किंग का खेल, PWD-DDA अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप

Delhi Parking Mafia:

Delhi Parking Mafia: दिल्ली के यमुनापार इलाके में सरकारी जमीनों पर अवैध पार्किंग संचालित होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पीडब्ल्यूडी (PWD) और डीडीए (DDA) के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से पार्किंग माफिया करोड़ों रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा कर लाखों रुपये की वसूली कर रहे हैं।

Delhi Parking Mafia: शास्त्री पार्क और खजूरी फ्लाईओवर बना केंद्र-

रिपोर्ट के अनुसार, शास्त्री पार्क के उस्मानपुर में डीडीए की जमीन और खजूरी फ्लाईओवर के नीचे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध पार्किंग चलाई जा रही है। आरोप है कि यहां बिजली चोरी के साथ अवैध रूप से पार्किंग शुल्क भी वसूला जा रहा है।

Delhi Parking Mafia: PWD अधिकारियों ने दी सफाई-

मामले पर पीडब्ल्यूडी के जेई हेमंत कुमार ने बताया कि अवैध पार्किंग हटाने के लिए 27 मार्च को करावल नगर एसडीएम को पत्र भेजा गया था। वहीं कार्यपालक अभियंता भाग चंद मीना ने कहा कि इस मामले में जवाब पीडब्ल्यूडी मुख्यालय देगा।

DDA की जमीन पर भी कब्जे के आरोप-

न्यू उस्मानपुर थाने के पास डीडीए की जमीन और सड़कों पर भी अवैध पार्किंग संचालित होने का आरोप है। रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पंजाब रोडवेज की बसें खड़ी की जाती हैं और टीन शेड बनाकर तय शुल्क से अधिक पार्किंग फीस वसूली जाती है।

कार्रवाई की जिम्मेदारी किन अधिकारियों पर-

रिपोर्ट में निगम, पीडब्ल्यूडी, डीडीए और स्थानीय पुलिस के कई अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिन पर सरकारी जमीनों से अवैध कब्जा हटाने और कार्रवाई सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने जल्द कार्रवाई की मांग की है

यह भी पढ़े- आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिलेगी ‘अर्ली इंटरवेंशन’ की ट्रेनिंग, तीन चरणों में होगा प्रशिक्षण