Home » Breaking News » ममता-उद्धव के बाद अब ट्रंप भी घिरे! अपने ही सांसद हुए बागी, ईरान पर बड़ा फैसला संसद ने लिया

ममता-उद्धव के बाद अब ट्रंप भी घिरे! अपने ही सांसद हुए बागी, ईरान पर बड़ा फैसला संसद ने लिया

DONALD TRUMP: ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। अमेरिकी संसद के उच्च सदन सीनेट और निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में युद्ध शक्तियों से जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई, जिसमें राष्ट्रपति से ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने की मांग की गई है। सबसे अहम बात यह रही कि ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के कुछ सांसदों ने भी अपनी ही सरकार के खिलाफ मतदान किया।

सीनेट और हाउस में प्रस्ताव को मिला समर्थन

सीनेट में प्रस्ताव के पक्ष में 50 और विरोध में 48 वोट पड़े। वहीं हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में प्रस्ताव 215 के मुकाबले 208 मतों से पारित हुआ। रिपब्लिकन पार्टी के चार सांसदों ने ट्रंप के खिलाफ जाकर प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया, जबकि दो सांसद वोटिंग के दौरान सदन में मौजूद नहीं थे।

DONALD TRUMP: युद्ध शक्तियों से जुड़ा है मामला

यह प्रस्ताव 1973 के ‘वॉर पावर्स एक्ट’ के तहत लाया गया है। इसके जरिए राष्ट्रपति की सैन्य कार्रवाई की शक्तियों पर संसद की निगरानी सुनिश्चित करने की व्यवस्था है। हालांकि व्हाइट हाउस का कहना है कि यह प्रस्ताव संवैधानिक रूप से बाध्यकारी नहीं है और इसे लागू करने को लेकर अंतिम फैसला अदालतों में हो सकता है।

रिपब्लिकन पार्टी में बढ़ी असहजता

ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को लेकर ट्रंप को अपनी ही पार्टी के भीतर विरोध का सामना करना पड़ रहा है। माना जा रहा है कि पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी ने इस प्रस्ताव को पारित कराने में अहम भूमिका निभाई। इस बीच अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते को लेकर भी बातचीत जारी है, जिससे आगे की रणनीति पर नजर बनी हुई है।

ये भी पढ़े… मुंबई में बारिश का रेड अलर्ट, अंधेरी सब-वे बंद, राजस्थान में 41% ज्यादा बारिश, MP-UP में मानसून जल्द