Home » राष्ट्रीय » छापा पड़ते ही 13वीं मंजिल से फोन फेंकने का आरोप, फिल्म निर्माता धर्मेश संगानी पर शिकंजा

छापा पड़ते ही 13वीं मंजिल से फोन फेंकने का आरोप, फिल्म निर्माता धर्मेश संगानी पर शिकंजा

 ED Raid:

ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फिल्म निर्माता धर्मेश संगानी और उनकी कंपनी कलानी इंपेक्स लिमिटेड के खिलाफ विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (FEMA) के तहत बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने विदेशों में अघोषित संपत्ति, बैंक खातों और अन्य वित्तीय अनियमितताओं के आरोपों की जांच के तहत मुंबई में तलाशी अभियान चलाया।

ED Raid: छापेमारी के दौरान 13वीं मंजिल से फेंका मोबाइल-

ईडी अधिकारियों के मुताबिक, तलाशी के दौरान धर्मेश संगानी ने कथित तौर पर इमारत की 13वीं मंजिल से अपना मोबाइल फोन नीचे फेंक दिया। हालांकि जांच टीम ने फोन बरामद कर लिया। ईडी ने इसे साक्ष्य नष्ट करने की कोशिश मानते हुए संगानी के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

ED Raid: विदेशी लेनदेन और निर्यात भुगतान पर सवाल-

जांच एजेंसी का आरोप है कि संगानी की कंपनी को कुछ विदेशी खरीदारों से निर्यात का भुगतान नहीं मिला। साथ ही, भुगतान में देरी के बावजूद अधिकृत डीलर बैंक से आवश्यक मंजूरी भी नहीं ली गई, जिससे फेमा नियमों के उल्लंघन की आशंका जताई गई है।

कनाडा, अमेरिका और UAE में अघोषित खाते-

ईडी की जांच में कनाडा की एक अघोषित कंपनी में धर्मेश संगानी की बड़ी हिस्सेदारी का पता चला है। इसके अलावा कनाडा, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में कथित अघोषित बैंक खातों की भी पहचान की गई है। एजेंसी के अनुसार, अमेरिका के सीमा शुल्क अधिकारी भी संगानी से जुड़े कुछ वित्तीय लेनदेन की जांच कर रहे हैं।

ब्रिटेन में 7.4 किलो सोना जब्त होने का दावा-

अधिकारियों ने दावा किया कि हाल ही में ब्रिटेन में धर्मेश संगानी के पास से करीब 7.4 किलोग्राम सोना जब्त किया गया था, जिसकी कथित तौर पर घोषणा नहीं की गई थी। इस मामले की भी जांच जारी है।

शेखर सुमन की फिल्म अकादमी से जुड़ाव-

धर्मेश संगानी अभिनेता शेखर सुमन द्वारा स्थापित एक फिल्म अकादमी के सह-संस्थापक हैं। हालांकि, इस पूरे मामले पर अभी तक संगानी, उनकी कंपनी या फिल्म अकादमी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है ईडी का कहना है कि फिलहाल जांच केवल धर्मेश संगानी और उनकी कंपनी की भूमिका तक सीमित है।

यह भी पढ़े- बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा ने बदला उम्मीदवार, जानिए कौन हैं नीरज कुमार सिन्हा