Home » राष्ट्रीय » गोवा नाइटक्लब ट्रैजेडी: 25 मौतों के आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, हाथ बंधी तस्वीरें सामने!

गोवा नाइटक्लब ट्रैजेडी: 25 मौतों के आरोपी लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड में गिरफ्तार, हाथ बंधी तस्वीरें सामने!

क्लब मालिक थाईलैंड में गिरफ्तार
Spread the love

Goa Nightclub: कुछ दिन पूर्व गोवा के एक नाइट क्लब में लगी आग में 25 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस क्लब के मालिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, इस घटना के आरोपी लूथरा ब्रदर्स भारत से भागकर थाईलैंड चले गए थे। अब दोनों की थाईलैंड पुलिस की हिरासत में होने की तस्वीरें सामने आई हैं।

 Goa Nightclub: क्लब मालिक थाईलैंड में गिरफ्तार
क्लब मालिक थाईलैंड में गिरफ्तार

थाईलैंड भागे आरोपी, लूथरा ब्रदर्स की गिरफ्तारी

6 दिसंबर को बिर्च नाइट क्लब में हुए भयानक अग्निकांड में 25 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद से क्लब के मालिकों की तलाश की जा रही थी। दोनों आरोपी हादसे के बाद थाईलैंड फरार हो गए थे। अब थाईलैंड में दोनों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके पासपोर्ट निलंबित कर दिए गए थे और पासपोर्ट रद्द होने के बाद थाईलैंड पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाईलैंड पुलिस के साथ दोनों की एक तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें दोनों के हाथ बंधे हुए हैं और पासपोर्ट जब्त किए गए हैं।

Goa Nightclub: दिल्ली में अजय गुप्ता से कड़ी पूछताछ

जानकारी के अनुसार, दोनों को जल्द ही गोवा लाया जाएगा। इस क्लब के कुल चार मालिक हैं, जिनमें से एक दिल्ली के रहने वाले अजय गुप्ता को हिरासत में ले लिया गया है। अजय से दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा पूछताछ की गई और उन्हें साकेत कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 36 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर गोवा पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान अजय ने बताया कि वह क्लब में सिर्फ बिजनेस पार्टनर हैं और उसे इससे अधिक कुछ जानकारी नहीं है।

क्लब में हुए हादसे के बाद ही सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा भारत छोड़कर भाग गए थे। उनके दिल्ली से थाईलैंड जाने के बाद इंटरपोल ने दोनों के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया। दोनों भाइयों के पासपोर्ट भी रद्द कर दिए गए हैं। इनके अलावा क्लब के चौथे मालिक ब्रिटिश नागरिक सुरिंदर कुमार खोसला हैं, जिनके खिलाफ लुकआउट सर्कुलर जारी किया गया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments