Hormuz Tension: मध्य पूर्व में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच टकराव की स्थिति बन गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केशम द्वीप पर छह अलग-अलग हवाई हमले किए गए हैं, जिनमें ईरानी नौसेना को भारी नुकसान होने का दावा किया जा रहा है।ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, होर्मुज क्षेत्र में स्थित एक द्वीप पर कई तेज धमाकों की आवाजें सुनी गईं। हालांकि, नुकसान को लेकर अभी तक आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

ईरान की सख्त चेतावनी
इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अरागची ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ईरान कूटनीति को प्राथमिकता देता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर जवाब देना भी जानता है। उन्होंने फारस की खाड़ी में किसी भी “दुश्मन की गलती” के गंभीर परिणाम होने की बात कही।इससे पहले सोमवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में गश्त कर रहे अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर को ईरान द्वारा मार गिराने का दावा किया गया था। अमेरिका ने इस घटना को उकसावे वाली कार्रवाई बताया है।
Hormuz Tension: ट्रंप का बयान
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी हेलीकॉप्टर से जुड़ी घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों पायलट सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर विस्तृत रिपोर्ट जारी की जाएगी और अमेरिका उचित जवाब देगा।फिलहाल पूरे घटनाक्रम पर दुनिया की नजर बनी हुई है। हालांकि, दोनों देशों की ओर से सामने आ रही जानकारियों की स्वतंत्र पुष्टि अभी बाकी है।
Written by- Kanishka Ram
ये भी पढ़ें…पीएम मोदी ने रचा इतिहास: नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ा, लगातार 4,399 दिनों तक रहे निर्वाचित प्रधानमंत्री








