Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » टी20 बॉलिंग रैंकिंग में श्री चरणी का दबदबा, नंबर-1 की कुर्सी पर बरकरार

टी20 बॉलिंग रैंकिंग में श्री चरणी का दबदबा, नंबर-1 की कुर्सी पर बरकरार

ICC Rankings

ICC Rankings: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से मंगलवार को जारी ताजा रैंकिंग में भारतीय स्पिनर श्री चरणी वर्ल्ड नंबर 1 टी20 अंरराष्ट्रीय गेंदबाज बनी हुई हैं। हालांकि, इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन और लॉरेन बेल ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद टॉप पर पहुंचने की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। श्री चरणी ने विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में 14 विकेट हासिल किए।

भारतीय टीम का टूर्नामेंट से अभियान समाप्त

भारतीय टीम का इस टूर्नामेंट से अभियान समाप्त हो गया है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की खिलाड़ी नॉकआउट स्टेज में खेल रही हैं। ऐसे में श्री चरणी की बढ़त पर खतरा बना हुआ है। एक्लेस्टोन टूर्नामेंट में अब तक आठ विकेट लेकर गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं, जबकि इंग्लैंड की ही तेज गेंदबाज बेल ने और भी बड़ी छलांग लगाई और तीन स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर आ गई हैं। साउथ अफ्रीकी स्पिनर नोंगकुलुलेको म्लाबा को एक स्थान का फायदा मिला है। अब वह पांचवें पायदान पर हैं, जबकि पाकिस्तान की बाएं हाथ की स्पिनर नाशरा संधू एक स्थान ऊपर चढ़कर नौवें नंबर पर आ गईं। गेंदबाजी रैंकिंग में अन्य उल्लेखनीय बदलावों में, साउथ अफ्रीकी ऑलराउंडर मारिजैन कैप सात स्थान ऊपर चढ़कर 14वें नंबर पर, स्कॉटलैंड की कप्तान कैथरीन ब्राइस 17 स्थान ऊपर चढ़कर 26वें नंबर पर और न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाज ब्री इलिंग छह स्थान ऊपर चढ़कर 31वें नंबर पर पहुंच गई हैं।

ICC Rankings: ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने सबसे बड़ी छलांग लगाई

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर जॉर्जिया वोल भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में खराब प्रदर्शन के बावजूद इस फॉर्मेट की नंबर-1 बल्लेबाज बनी हुई हैं। साउथ अफ्रीकी कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट एक स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गईं, जबकि श्रीलंकाई कप्तान चामरी अट्टापट्टू ग्रुप स्टेज के दौरान आयरलैंड के खिलाफ नाबाद शतक लगाने के बाद दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गईं। इंग्लैंड की ओपनर डैनी वायट-हॉज ने पांच स्थान की छलांग लगाकर 11वां पायदान हासिल कर लिया है। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एलिस पेरी भी पांच स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर, साउथ अफ्रीका की एनेरी डर्कसेन चार स्थान ऊपर चढ़कर 24वें नंबर पर और स्कॉटलैंड की डार्सी कार्टर 13 स्थान ऊपर चढ़कर 42वें नंबर पर पहुंच गईं। टी20 ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप पर कोई बदलाव नहीं हुआ है।

वेस्टइंडीज की कप्तान हेली मैथ्यूज ने न्यूजीलैंड की मेली केर से आगे रहते हुए नंबर 1 की अपनी जगह बनाए रखी है। टॉप ऑल-राउंडर्स में आयरलैंड की ओर्ला प्रेंडरगास्ट ने सबसे बड़ी छलांग लगाई और दो पायदान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गईं। कैप आठवें स्थान पर पहुंच गई हैं, जबकि ब्राइस 11वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

ये भी पढ़े… योगी सरकार का बड़ा फैसला, ग्राम सचिवालय में 1 जुलाई से बैठेंगे लेखपाल, अब ग्रामीणों को नहीं लगाने पड़ेंगे तहसील के चक्कर