Home » स्पोर्ट्स » अफ़गानिस्तान-ए के सामने 320 रनों का विशाल लक्ष्य

अफ़गानिस्तान-ए के सामने 320 रनों का विशाल लक्ष्य

IND vs AFG:

IND vs AFG: ट्राई नेशन सीरीज़ के मैच में इंडिया-ए ने अफ़गानिस्तान-ए के सामने 320 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य तक पहुंचने के लिए टीम इंडिया-ए ने अपनी पारी में 9 विकेट गंवाए।

IND vs AFG: प्रियांश आर्या ने बनाई क्लासिक फिफ्टी-

ओपनर प्रियांश आर्या ने 58 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। यह अर्धशतक उन्होंने मात्र 42 गेंदों में बनाया, जिसमें 9 चौके और 1 छक्का शामिल था।

IND vs AFG: तिलक वर्मा ने खेली कप्तानी पारी-

ट्राई नेशन सीरीज़ के इस मैच में टीम इंडिया-ए के कप्तान तिलक वर्मा ने 75 गेंदों पर 59 रनों की कप्तानी पारी खेली। इस पारी की खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी इस पारी में एक भी छक्का नहीं लगाया।

प्रियांश और वैभव की अर्धशतकीय साझेदारी-

पहले विकेट के लिए प्रियांश आर्या और वैभव सूर्यवंशी के बीच 75 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी में सबसे बड़ा योगदान वैभव सूर्यवंशी का रहा। उन्होंने 38 रन बनाए, जबकि प्रियांश आर्या ने 36 रनों का योगदान दिया।

तिलक और कुशाग्र की शतकीय साझेदारी-

320 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचने में सबसे अहम भूमिका तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने निभाई। दोनों बल्लेबाज़ों के बीच 104 रनों की शतकीय साझेदारी हुई। इस साझेदारी की बदौलत ही इंडिया-ए 320 रन के स्कोर तक पहुंच सकी। साझेदारी में कुमार कुशाग्र ने 58 रन बनाए, जबकि तिलक वर्मा ने 40 रनों का योगदान दिया।

दोनों टीमों की प्लेयिंग- 11

इंडिया-ए की प्लेइंग-11

वैभव सूर्यवंशी
प्रियांश आर्या
ऋतुराज गायकवाड
तिलक वर्मा (कप्तान)
कुमार कुशाग्र
निशांत सिंधु
सूर्यांश शेडगे
विपराज निगम
अनुकूल रॉय
अंशुल कंबोज
यश ठाकुर

अफगानिस्तान-ए की प्लेयिंग-11

हसन इसाखिल
खालिद तनिवाल
बहीर शाह
इमरान मीर (कप्तान)
फरमनुल्लाह सफी
शाम्स उर रहमान
मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर)
जाहिर खान
अब्दुल्लाह अहमदजई
फैसल शान अहमदजई
फरिदून दऊदजई

Written by- ADARSH KATHANE

यह भी पढ़े- कर्नाटक में बिदादी भूमि अधिग्रहण विवाद पर बढ़ी सियासत, निखिल कुमारस्वामी ने राहुल गांधी से की हस्तक्षेप की मांग