Breaking News
Home » स्पोर्ट्स » हार्दिक पांड्या हुए इंग्लैंड दौरे से बाहर, कौन लेगा उनकी जगह-

हार्दिक पांड्या हुए इंग्लैंड दौरे से बाहर, कौन लेगा उनकी जगह-

IND vs ENG:

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम और भारतीय फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है, 5 मैचों की टी-20 सीरीज और तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को मौका नहीं दिया गया है। मौका न देने का कारण हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनकी गंभीर चोट है। जिससे राहत पाने में हार्दिक को समय लगेगा।

IND vs ENG: हार्दिक की जगह इन तीनों में से किसको मिलेगा मौका-

हार्दिक पांड्या जो बल्ले और गेंद दोनों से कमाल दिखाते हैं, उनके सीरीज ना खेलने पर यह सवाल उठ रहे हैं कि इस दौरे में कौन वह ऑलराउंडर रहेगा जो हार्दिक की जगह बिल्कुल फिट बैठेगा। हालांकि भारतीय टीम के पास नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, और हर्षित राणा की रूप में तीन विकल्प मौजूद है, पर देखने वाली बात यह है कि कौन सा विकल्प इस दौरे के लिए चुना जाएगा।

IND vs ENG: भारतीय टीम के दिग्गज विकल्प-

नीतीश कुमार रेड्डी- नीतीश कुमार रेड्डी ने अफगानिस्तान वनडे सीरीज में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले वनडे में दो बहुमूल्य विकेट चटकाए थे। बल्लेबाजी में भी उनका प्रदर्शन अच्छा है। हाल के फॉर्म की वजह से नीतीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड दौरे के लिए प्रबल दावेदार बन सकते हैं।

हर्षित राणा- ऑल राउंडर की सूची में हर्षित राणा का भी नाम आता है। उन्होंने अभी तक 14 वनडे खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26 विकेट लिए हैं। बल्लेबाजी की बात करें तो हर्षित राणा के नाम एक अर्धशतक भी है जो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था।

शिवम दुबे- तीसरे और आखरी विकल्प ऑलराउंडर शिवम दुबे है, शिवम दुबे ने अब तक भारत के लिए केवल 4 वनडे मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में उन्होंने 43 रन बनाए हैं और 1 विकेट अपने नाम किया है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका प्रदर्शन काफी प्रभावशाली रहा है। शिवम अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मध्यम गति की गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, जिससे वे टीम को संतुलन प्रदान करते हैं।

कब से शुरू होगा ये दौरा-

14 जुलाई से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी। वहीं 1 जुलाई से टी-20 सीरीज का आगाज होगा। मांसपेशियों में खिंचाव के चलते अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला 22 जून को होगा।

यह भी पढ़े- मोनालिसा को मिलेगी सुरक्षा, केरल हाईकोर्ट ने दिये निर्देश, कुंभ मेले में हुई थी वायरल