Breaking News
Home » महाराष्ट्र » मां की आरती उतारता था कुणाल, फिर क्यों नहीं मानी उसकी आखिरी बात? iPhone विवाद में उजड़ गया पूरा परिवार

मां की आरती उतारता था कुणाल, फिर क्यों नहीं मानी उसकी आखिरी बात? iPhone विवाद में उजड़ गया पूरा परिवार

iPhone विवाद में बिखरा पूरा परिवार

iPhone Dispute: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में iPhone खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना दर्दनाक मोड़ लेगा, इसकी किसी ने कल्पना नहीं की थी। 18 साल के कुणाल चांदगुडे के पहाड़ी से कूदने की घटना ने हर माता-पिता को झकझोर कर रख दिया है। बेटे को बचाने की कोशिश में उसके पिता मुरलीधर चांदगुडे भी पहाड़ी से नीचे गिर गए। यह देखकर मां संगीता चांदगुडे ने भी खाई में छलांग लगा दी। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई और एक हंसता-खेलता परिवार हमेशा के लिए बिखर गया।

मृतकों की पहचान 18 वर्षीय कुणाल चांदगुडे, उसके 48 वर्षीय पिता मुरलीधर चांदगुडे और 42 वर्षीय मां संगीता चांदगुडे के रूप में हुई है। इस घटना के बाद मां-बेटे के कुछ पुराने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में कुणाल अपनी मां की पूजा करता, उनकी आरती उतारता और उनके साथ समय बिताता दिखाई दे रहा है। वीडियो देखकर साफ पता चलता है कि वह अपनी मां से बेहद जुड़ा हुआ था। यही वजह है कि अब हर किसी के मन में सवाल है कि आखिर उसने अपनी मां की बात क्यों नहीं मानी और इतना बड़ा कदम क्यों उठा लिया।

मां की पूजा करता था कुणाल

पहाड़ी से कूदने वाले कुणाल का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह अपनी मां के पैर धोता और उनकी आरती करता दिखाई दे रहा है। दूसरे वीडियो में वह अपनी मां के साथ बैठकर चाय पीता नजर आ रहा है।इन वीडियो में मां और बेटे के बीच गहरा प्यार और अपनापन दिखाई देता है। ऐसे में किसी के लिए भी यह यकीन करना मुश्किल है कि यही लड़का कुछ समय बाद ऐसा कदम उठा लेगा, जिससे उसका पूरा परिवार खत्म हो जाएगा।शुक्रवार को जब कुणाल पहाड़ी की चोटी पर बैठा था, तब उसकी मां संगीता लगातार उसे वापस आने के लिए समझाती और गुहार लगाती रही। लेकिन उसने अपनी मां की बात नहीं मानी और आखिरकार पहाड़ी से नीचे कूद गया।

तीन घंटे तक बेटे को मनाती रही मां

घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि जो बेटा अपनी मां के चरणों में सिर झुकाता था, उनकी आरती करता था और उनसे इतना प्यार करता था, उसके भीतर अचानक इतनी जिद और गुस्सा कैसे आ गया।पुराने वीडियो में मां और बेटे के रिश्ते में गहरा स्नेह दिखाई देता है। इसके बावजूद कुणाल ने ऐसा फैसला लिया कि एक ही घटना में उसकी मां की जिंदगी उजड़ गई और परिवार का सब कुछ खत्म हो गया।

शुक्रवार को हुई दर्दनाक घटना

दरअसल, शुक्रवार को कुणाल महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तीसगांव इलाके में मौजूद करीब 300 फीट ऊंची खवड्या पहाड़ी पर पहुंचा था। इसके बाद वह वहां से नीचे कूद गया।पुलिस के मुताबिक, कुणाल ने एक महंगा iPhone खरीदा था और उसकी किस्त चुकाने को लेकर वह परेशान था। इसी मुद्दे पर उसकी अपने पिता मुरलीधर के साथ कहासुनी हुई थी। बताया गया कि इसी बात से नाराज होकर वह शुक्रवार दोपहर शहर के बाहर स्थित खवड्या पहाड़ी की करीब 300 फीट ऊंची चोटी पर जाकर बैठ गया।जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो उसके माता-पिता भी तुरंत वहां पहुंच गए। दोनों ने उसे वापस नीचे आने के लिए समझाने की कोशिश की।

बेटे को बचाने में पिता भी गिरे

करीब तीन घंटे तक मां नीचे खड़ी होकर बेटे से वापस आने की अपील करती रही। पिता भी उसे समझाते रहे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीमें भी मौके पर पहुंच गईं और नीचे सुरक्षा जाल लगाने की कोशिश की जा रही थी।इसी बीच बेटे को बचाने के लिए पिता मुरलीधर थोड़ा आगे बढ़े। इसी दौरान वह भी कुणाल के साथ खाई में गिर गए। अपने पति और बेटे को नीचे गिरते देखकर मां संगीता ने भी खाई में छलांग लगा दी।

इस दर्दनाक हादसे में तीनों की जान चली गई। घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है।अब सामने आए मां-बेटे के पुराने वीडियो इस घटना को और भी भावुक बना रहे हैं। इन वीडियो में जिस कुणाल को अपनी मां की सेवा करते और उनके साथ प्यार से समय बिताते देखा जा सकता है, उसी के इस तरह चले जाने से हर कोई स्तब्ध है। यह घटना माता-पिता और बच्चों के बीच संवाद, भावनात्मक समझ और मुश्किल परिस्थितियों में सही समय पर मदद की जरूरत पर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।