Home » अंतर्राष्ट्रीय » ईरान जंग का 29वां दिन: पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, होर्मुज मार्ग खुला रखने पर जोर

ईरान जंग का 29वां दिन: पीएम मोदी ने सऊदी प्रिंस से की बात, होर्मुज मार्ग खुला रखने पर जोर

Iran Israel War:
Spread the love

Iran Israel War: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध अब 29वें दिन में पहुंच चुका है और इसके प्रभाव लगातार वैश्विक स्तर पर दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब के नेतृत्व से बातचीत कर हालात पर चिंता जताई और समुद्री मार्गों की सुरक्षा व अंतरराष्ट्रीय व्यापार बनाए रखने पर जोर दिया।

पीएम मोदी और सऊदी प्रिंस की बातचीत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोह्ह्म्मद बिन सलमान  से दूरभाष पर बातचीत कर पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग खुले और सुरक्षित रहने चाहिए, ताकि अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रभावित न हो। प्रधानमंत्री ने ऊर्जा ठिकानों पर हो रहे हमलों की भी निंदा की।

Iran Israel War: पाकिस्तान में विदेश मंत्रियों की अहम बैठक

ईरान जंग के बीच तुर्किये, मिस्र और सऊदी अरब के विदेश मंत्री 30 मार्च को पाकिस्तान पहुंचेंगे। इस्लामाबाद में होने वाली इस बैठक में प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif के साथ मध्य पूर्व के हालात पर चर्चा की जाएगी। इसे युद्ध शुरू होने के बाद पहली बड़ी बहुपक्षीय बैठक माना जा रहा है।

Iran Israel War: अमेरिका-ईरान के दावों में टकराव

संयुक्त राज्य अमेरिका ने दुबई में अपने सैनिकों पर हमले के ईरानी दावे को खारिज कर दिया है। अमेरिकी सेना ने कहा कि ऐसा कोई हमला नहीं हुआ और ये आरोप भ्रामक हैं। वहीं ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया और भारी नुकसान पहुंचाया।

सैन्य दावों और बढ़ते खतरे

ईरान की Islamic Revolutionary Guard Corps ने अमेरिकी लड़ाकू विमान को निशाना बनाने का दावा किया है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। दूसरी ओर रूस की परमाणु कंपनी ने ईरान के बुशहर परमाणु संयंत्र के आसपास बढ़ते खतरे को लेकर चेतावनी दी है, जिससे परमाणु सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

क्षेत्रीय तनाव और नए खतरे

यमन सरकार ने हूती लड़ाकों पर आरोप लगाया है कि वे देश को युद्ध में धकेल रहे हैं और ईरान के समर्थन में काम कर रहे हैं। इसी बीच ईरानी अखबार ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कड़ा संदेश दिया है, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

यह भी पढ़े : टॉस जीतकर RCB ने चुनी गेंदबाजी, चिन्नास्वामी में मुकाबला शुरू

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments