Keralam politics: केरल में 10 साल बाद सत्ता में वापसी कर रहे कांग्रेस नीत यूडीएफ (UDF) ने नई सरकार के गठन की तैयारियां पूरी कर ली हैं। कांग्रेस नेता V. D. Satheesan सोमवार सुबह 10 बजे केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। उनके साथ 11 विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे। रविवार शाम सतीशन ने Rajendra Vishwanath Arlekar से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उन्होंने मंत्रियों की सूची भी राज्यपाल को सौंप दी।
गठबंधन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन पर जोर
शपथ ग्रहण से पहले सतीशन ने कहा कि मंत्रिमंडल की सूची गठबंधन सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि मंत्रियों के चयन में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। सतीशन ने यह भी साफ किया कि कई अनुभवी और योग्य नेताओं को इस बार मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल सकी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टी में फैसले लेते समय कई पहलुओं को ध्यान में रखना पड़ता है।
Keralam politics: इन नेताओं को मिली मंत्रिमंडल में जगह
नई सरकार में जिन नेताओं को मंत्री बनाया जाएगा, उनमें प्रमुख नाम शामिल हैं: Ramesh Chennithala, K. Muraleedharan, Sunny Joseph, पीसी विष्णुनाथ, एम लिजू, बिंदु कृष्णा, ओजे जनीश, रोजी एम जॉन, एपी अनिल कुमार, केए तुलसी, टी सिद्दीकी, विधानसभा अध्यक्ष के लिए भी नाम तय, यूडीएफ ने वरिष्ठ विधायक Thiruvanchoor Radhakrishnan को विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामित किया है। वहीं Shanimol Usman उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालेंगी।
बाद में हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार
Keralam politics: केरल विधानसभा में कुल 140 विधायक हैं। नियमों के अनुसार राज्य में अधिकतम 21 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल सतीशन समेत 12 नेताओं को मंत्री बनाने का फैसला हुआ है। ऐसे में आने वाले समय में 9 और विधायकों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। सरकार गठन के बाद विभागों का बंटवारा किया जाएगा और बाद में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना भी बनी हुई है।
ये भी पढ़ें: Delhi में बढ़ते Fuel Crisis के बीच बड़ा कदम, प्राइवेट कंपनियों को Work From Home की सलाह








