Bengaluru : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया. बेंगलुरु साउथ तालुक के मादापट्टना इलाके में स्थित एक पत्थर की खदान में विशालकाय चट्टान ढहने से बिहार के 7 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे में कई अन्य मजदूर घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस के अनुसार हादसा सुबह उस समय हुआ, जब मजदूर रोज की तरह खदान में पत्थर तोड़ने और खुदाई का काम कर रहे थे.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उस समय साइट पर करीब 18 मजदूर मौजूद थे. इसी दौरान करीब 40 फीट ऊंचाई से एक विशाल चट्टान अचानक टूटकर नीचे आ गिरी. चट्टान के नीचे कई मजदूर दब गए. हादसा इतना भीषण था कि 7 मजदूरों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. सभी मृतक दिहाड़ी मजदूर थे और स्टोन क्रशर साइट पर काम कर रहे थे.
Bengaluru की पत्थर खदान में बड़ा हादसा
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, राहत एवं बचाव दल और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गईं. भारी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया. घायल मजदूरों को तत्काल पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. अधिकारियों के अनुसार अभी घायलों की सही संख्या की पुष्टि की जा रही है. प्रशासन ने एहतियात के तौर पर पूरे खदान क्षेत्र को सील कर दिया है. राहत दल लगातार मलबा हटाकर यह सुनिश्चित करने में जुटा है कि कहीं कोई अन्य मजदूर अभी भी मलबे के नीचे तो नहीं दबा है. बचाव अभियान जारी है और पूरे क्षेत्र की बारीकी से जांच की जा रही है.
वहीं, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने ट्वीट किया, “बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मडापट्टना में दीवार गिरने से 7 मज़दूरों की मौत हो गई है, जो बहुत दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि मृतकों की आत्माओं को शांति मिले, उनके परिवारों को इस दुख को सहने की हिम्मत मिले और घायल लोग जल्द ठीक हो जाएं.
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने ट्वीट किया, “बेंगलुरु दक्षिण तालुक के मडापट्टना में दीवार गिरने से 7 मज़दूरों की मौत हो गई है, जो बहुत दुखद है। मैं प्रार्थना करता हूँ कि मृतकों की आत्माओं को शांति मिले, उनके परिवारों को इस दुख को सहने की हिम्मत मिले और घायल लोग जल्द… pic.twitter.com/Sq4xQNLnPM
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 2, 2026
7 मजदूरों की मौके पर मौत
हादसे में जान गंवाने वाले सभी 7 मजदूर बिहार के रहने वाले थे. प्रशासन मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रहा है ताकि उन्हें घटना की जानकारी दी जा सके. वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच में यह पता लगाया जाएगा कि चट्टान गिरने की वजह क्या थी और खदान में सुरक्षा नियमों का पालन किया जा रहा था या नहीं. यदि किसी तरह की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.
Read More : Janta Darshan: ऐसे पहुंचे मुख्यमंत्री योगी के जनता दरबार, जानें पूरी प्रक्रिया और जरूरी दस्तावेज
Sanjucta








