Breaking News
Home » Uncategorized » मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त, आज वाई खेमचंद सिंह लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त, आज वाई खेमचंद सिंह लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

Modi

Manipur news: मणिपुर में राष्ट्रपति शासन समाप्त कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। गौरतलब है कि राज्य में पिछले साल फरवरी से राष्ट्रपति शासन लागू था, जिसे लगातार हो रही हिंसा और बिगड़ते हालात के चलते लगाया गया था। अब नई सरकार के गठन के साथ ही राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया की वापसी हो गई है।

सरकार गठन का दावा पेश

इससे पहले 62 वर्षीय वाई खेमचंद सिंह ने लोक भवन पहुंचकर मणिपुर में सरकार बनाने का दावा पेश किया। सिंह के नेतृत्व में एनडीए के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मुलाकात की। इस प्रतिनिधिमंडल में चुराचांदपुर और फेरजॉल जैसे कुकी-जो बहुल जिलों के दो विधायक भी शामिल थे।

Manipur news: आज शाम लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

वाई खेमचंद सिंह आज शाम 6 बजे मणिपुर के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह लोक भवन में आयोजित होगा, जहां सुबह से ही तैयारियां जारी हैं। बीजेपी की मणिपुर इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसकी आधिकारिक जानकारी साझा की है।

बीजेपी और एनडीए विधायक दल के नेता चुने गए

Manipur news: गौरतलब है कि वाई खेमचंद सिंह को मंगलवार को नई दिल्ली में पहले बीजेपी विधायक दल का नेता और फिर एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था। इससे पहले बीजेपी विधायक थोंगबम बिस्वजीत ने बताया था कि सिंह सहित कुल पांच विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

 

ये भी पढ़े: डिफेंस कॉरिडोर से बदलेगा बिहार का भविष्य, रोजगार के नए अवसर होंगे पैदा- उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments

ट्रेंडिंग न्यूज़