Home » राजनीति » गुजरात के मांजलपुर में बीजेपी की बड़ी जीत, सतेंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस को 30,630 वोटों से हराया

गुजरात के मांजलपुर में बीजेपी की बड़ी जीत, सतेंद्रभाई पटेल ने कांग्रेस को 30,630 वोटों से हराया

Manjalpur Bypoll:

Manjalpur Bypoll: गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने एक बार फिर शानदार जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार सतेंद्रभाई (सतीश) पटेल ने कांग्रेस के भीखाभाई रबारी को 30,630 वोटों के बड़े अंतर से हराया। सतेंद्रभाई पटेल को 55,481 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 24,851 वोट प्राप्त हुए। यह उपचुनाव पूर्व विधायक योगेश पटेल के निधन के बाद कराया गया था। इस जीत के साथ बीजेपी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मांजलपुर सीट अब भी उसका मजबूत गढ़ बनी हुई है।

Manjalpur Bypoll: कौन हैं सतेंद्रभाई पटेल-

62 वर्षीय सतेंद्र गोविंदभाई पटेल, जिन्हें सतीश पटेल के नाम से भी जाना जाता है, पेशे से किसान, कारोबारी और समाजसेवी हैं। चुनावी हलफनामे के अनुसार उन्होंने वर्ष 1983 में वडोदरा से 10वीं तक की पढ़ाई की थी। उनकी पत्नी गृहिणी हैं। हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 51.52 करोड़ रुपये की संपत्ति है और उनके खिलाफ किसी भी तरह का आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। वे लंबे समय से गुजरात के सहकारी (कोऑपरेटिव) क्षेत्र और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। हालांकि वे बीजेपी के चर्चित चेहरों में शामिल नहीं रहे, लेकिन पार्टी ने उन पर भरोसा जताते हुए मांजलपुर से उम्मीदवार बनाया और उन्होंने जीत दर्ज की।

Manjalpur Bypoll: बीजेपी का अभेद्य गढ़ बनी मांजलपुर सीट-

मांजलपुर विधानसभा सीट का गठन 2008 के परिसीमन के बाद हुआ था। तब से इस सीट पर लगातार बीजेपी का कब्जा रहा है। दिवंगत विधायक योगेश पटेल ने 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में लगातार जीत हासिल की थी। उनके निधन के बाद खाली हुई सीट पर हुए उपचुनाव में भी बीजेपी ने अपना दबदबा कायम रखा।

NOTA रहा तीसरे स्थान पर-

इस चुनाव का एक दिलचस्प पहलू यह भी रहा कि बीजेपी और कांग्रेस के बाद NOTA तीसरे स्थान पर रहा। करीब 2,247 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार को वोट देने के बजाय NOTA का विकल्प चुना। वहीं, हार के बाद कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी ने जनता के फैसले का सम्मान करते हुए आरोप लगाया कि मतदान के अंतिम चरण में डर का माहौल बना दिया गया था, जिससे चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष नहीं रहा

यह भी पढ़े- नीट यूजी काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन कल से शुरू, उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेजों का रखें ध्यान