Home » ऑटो अपडेट » MG लॉन्च करने जा रही नई SUV, 16 जुलाई को होगा बड़ा खुलासा

MG लॉन्च करने जा रही नई SUV, 16 जुलाई को होगा बड़ा खुलासा

MG New Launch:

MG New Launch: भारत की महशूर कार निर्माता कंपनी MG motor india भारतीय बाजार में अपनी नई गाड़ी लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर संकेत दिया है कि 16 जुलाई को एक बड़ा ऐलान किया जाएगा। हालांकि कंपनी ने अभी मॉडल का नाम और पूरी जानकारी साझा नहीं की है।

MG New Launch: 16 जुलाई को हो सकता है बड़ा खुलासा-

एमजी ने अपने टीजर में कहा है कि “Internet Inside” ने भारत में ड्राइविंग का तरीका बदल दिया था और अब कंपनी NEV (New Energy Vehicle) सेगमेंट में नई क्रांति लाने जा रही है। इसके बाद माना जा रहा है कि कंपनी इलेक्ट्रिक या प्लग-इन हाइब्रिड SUV पेश कर सकती है।

MG New Launch: MG Starlight 560 जैसी हो सकती है नई SUV-

मीडिया रिपोर्ट्स और टेस्टिंग के दौरान सामने आई जानकारी के मुताबिक, कंपनी की नई गाड़ी MG Starlight 560 जैसी सकती है। इस मॉडल को भारत में कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

MG New Launch: मिड-साइज SUV सेगमेंट में होगी एंट्री-

नई MG SUV को मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारा जा सकता है। कंपनी की ओर से पहले Hector के साथ “Internet Inside” तकनीक पेश की गई थी, इसलिए नई गाड़ी भी इसी सेगमेंट की हो सकती है।

मिल सकते हैं कई एडवांस फीचर्स-

प्रीमियम फीचर्स की बात करे तो उपभोक्ताओं को नई SUV में LED हेडलाइट्स, DRLs, LED टेललाइट्स, 12.8 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग, लेवल-2 ADAS ,बॉडी क्लैडिंग, और फ्लैट बोनट डिजाइन जैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते है।

EV वर्जन में 550 किमी तक की रेंज संभव

रिपोर्ट्स के अनुसार, MG Starlight EV में 60 kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है। फुल चार्ज पर यह SUV लगभग 500 से 550 किलोमीटर की रेंज दे सकती है। इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलने की संभावना है, जो 136 PS की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट कर सकती हैजैसे प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते है।

PHEV वर्जन में मिलेगा दमदार पावरट्रेन-

अगर कंपनी इसे प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) वर्जन में लाती है तो इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 20.5 kWh बैटरी पैक दिया जा सकता है। यह सेटअप 194 bhp की पावर और 230 Nm का टॉर्क देने में सक्षम हो सकता है।

इन गाड़ियों से होगा मुकाबला-

सात-सीटर विकल्प के साथ आने वाली MG Starlight EV का मुकाबला संभावित तौर पर Mahindra XEV 9e और Kia Carens Clavis EV जैसी गाड़ियों से हो सकता है। वहीं PHEV वर्जन को Maruti Suzuki Grand Vitara और Toyota Urban Cruiser Hyryder के आगामी 7-सीटर मॉडल से चुनौती मिल सकती है।

यह भी पढ़े- मॉस्को दौरे पर CJI सूर्यकांत! भारत-रूस सुप्रीम कोर्ट के बीच हुई बड़ी डील, जानिए देश को क्या होगा फायदा