Middle East Tension: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर ऐसा पोस्ट किया है, जिससे मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को लेकर नई चिंताएं सामने आ गई हैं।ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा, “It was the calm before the storm”, जिसका मतलब है “यह तूफान से पहले की शांति थी।” इस लाइन को लोग एक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं।
तस्वीर ने और बढ़ाया सस्पेंस
इस पोस्ट के साथ ट्रंप ने एक तस्वीर भी शेयर की। तस्वीर में वह अमेरिकी नौसेना के एक जहाज पर खड़े दिखाई दे रहे हैं। उनका अंदाज ऐसा है जैसे वह सामने की तरफ उंगली दिखाकर कोई चेतावनी दे रहे हों।तस्वीर के पीछे तीन-चार ईरानी नौसेना के जहाज और बोट भी नजर आ रहे हैं। इस वजह से यह तस्वीर और भी ज्यादा चर्चा में आ गई है।

Middle East Tension: अमेरिका-ईरान तनाव से जोड़ा जा रहा पोस्ट
ट्रंप के इस पोस्ट को अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। पिछले कुछ समय से दोनों देशों के बीच सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर तनाव लगातार बढ़ रहा है।एक तरफ जहां दुनिया के कई देश इस तनाव को कम करने और शांति बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं ट्रंप का यह बयान हालात के और बिगड़ने का संकेत दे रहा है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर बढ़ सकता है खतरा
होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण और संवेदनशील समुद्री रास्तों में से एक है। यहां से बड़ी मात्रा में तेल की सप्लाई होती है।अगर इस इलाके में कोई सैन्य गतिविधि बढ़ती है, तो इसका असर पूरी दुनिया के तेल व्यापार और अंतरराष्ट्रीय बाजार पर पड़ सकता है। ट्रंप का यह पोस्ट ऐसे समय आया है जब इस क्षेत्र में पहले से ही तनाव बना हुआ है।
पोस्ट और तस्वीर से क्या मिल रहे संकेत?
हालांकि ट्रंप ने अपने पोस्ट में सीधे तौर पर किसी सैन्य कार्रवाई की बात नहीं की है, लेकिन उनके शब्दों और तस्वीर के कारण कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।राजनीतिक और रणनीतिक हलकों में इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि आने वाले समय में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव और बढ़ सकता है।
ये भी पढ़ें…11वीं शताब्दी की ऐतिहासिक धरोहर भारत लौटी, नीदरलैंड ने लौटाए चोल साम्राज्य के दुर्लभ ताम्रपत्र








