MLC Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले आगामी विधान परिषद (MLC) चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बिहार की 4 और उत्तर प्रदेश की 6 विधान परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम जारी किए हैं। इन सीटों पर स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से प्रत्याशी उतारे गए हैं।
MLC Elections: बिहार की 4 MLC सीटों पर BJP उम्मीदवार-
BJP ने बिहार में चार विधान परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। इनमें पटना शिक्षक, कोसी स्नातक, दरभंगा स्नातक और तिरहुत शिक्षक सीट शामिल हैं।
– पटना शिक्षक सीट: नवल किशोर यादव
– कोसी स्नातक सीट: डॉ. एन.के. यादव
– दरभंगा स्नातक सीट: सर्वेश कुमार
– तिरहुत शिक्षक सीट: नरेंद्र प्रसाद सिंह
MLC Elections: यूपी की 6 MLC सीटों पर प्रत्याशी घोषित-
उत्तर प्रदेश में BJP ने छह विधान परिषद सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया है। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशी उतारे हैं।
– वाराणसी स्नातक सीट: केदार नाथ सिंह
– मेरठ स्नातक सीट: दिनेश गोयल
– इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीट: अशोक कुमार राठौर
– वाराणसी शिक्षक सीट: डॉ. प्रमोद मिश्रा
– आगरा शिक्षक सीट: इंजीनियर हरि किशोर तिवारी
– गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक सीट: ध्रुव त्रिपाठी
23 अक्टूबर को होगा मतदान-
उत्तर प्रदेश और बिहार में विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम जारी हो चुका है। चुनाव आयोग की ओर से 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी की गई है। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 7 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि 9 अक्टूबर नाम वापस लेने की अंतिम तारीख है। दोनों राज्यों की संबंधित सीटों पर 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।
27 अक्टूबर को आएंगे चुनाव परिणाम-
मतदान के बाद 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
यह भी पढ़े- SIR और चुनाव आयोग पर विपक्ष की बड़ी बैठक, I.N.D.I.A. ब्लॉक बनाएगा आगे की रणनीति









