वैश्विक बाजार में पहुंचेगा कश्मीर ब्रांड, कारोबार आसान बनाने पर CM उमर का जोर

 Kashmir Brand Global Market:

Kashmir Brand Global Market: जम्मू-कश्मीर के हस्तशिल्प, हथकरघा और कृषि-खाद्य उत्पादों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के लिए सरकार दीर्घकालिक कारोबारी साझेदारियां विकसित करने पर जोर दे रही है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को कहा कि निर्यात और निवेश बढ़ाने के प्रयास तभी सफल होंगे, जब जम्मू-कश्मीर में कारोबार करना आसान हो।

Kashmir Brand Global Market: कारोबार आसान बनाने पर सरकार का जोर-

शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय-कश्मीर (SKUAST-K) में जम्मू-कश्मीर ट्रेड प्रमोशन ऑर्गनाइजेशन (JKTP0) और ट्रेड प्रमोशन काउंसिल ऑफ इंडिया के सहयोग से आयोजित दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर इंटरनेशनल बायर-सेलर मीट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए उमर अब्दुल्ला ने सरकार के प्रयासों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने अनावश्यक मंजूरियों, देरी और निरीक्षणों को कम करने के लिए ईज ऑफ डूइंग बिजनेस कानून को आगे बढ़ाया है। इसके तहत कारोबारी आवेदनों के निपटारे के लिए निर्धारित समयसीमा तय की गई है। जहां लागू होगा, समय पर कार्रवाई न होने पर डीम्ड अप्रूवल का प्रावधान भी रहेगा। उन्होंने कहा कि निरीक्षणों की संख्या कम की गई है, ताकि उद्योग, शिक्षण संस्थान और अन्य उद्यम स्थापित करने वालों को अनावश्यक प्रक्रियाओं से हतोत्साहित न होना पड़े। छोटे और सामान्य उल्लंघनों को अपराध की श्रेणी से बाहर करने का उद्देश्य अदालतों पर बोझ कम करना भी है।

Kashmir Brand Global Market: ‘कश्मीर’ के नाम पर बिके तो लाभ स्थानीय कारीगरों को मिले-

उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर के पारंपरिक उत्पादों की पहचान और प्रामाणिकता की रक्षा पर जोर दिया। उन्होंने जीआई संरक्षण को मजबूत करने की जरूरत बताई और कहा कि कश्मीर के नाम से बिकने वाला उत्पाद यहां के लोगों के कौशल और कारीगरी को प्रतिबिंबित करना चाहिए। उन्होंने पश्मीना, कढ़ाई, शॉल, कालीन, नमदा, अखरोट, ऊन और पेपरमाशे जैसे उत्पादों के निरंतर प्रचार और संरक्षण पर जोर दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कश्मीर के कारीगर साधारण धागे को भी उत्कृष्ट कढ़ाई में बदलने का हुनर रखते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की सराहना करते हुए उन्होंने खरीदारों से इनके साथ भी दीर्घकालिक कारोबारी संभावनाएं तलाशने का आग्रह किया।

12 से अधिक देशों के खरीदार और प्रतिनिधि पहुंचे-

दो दिवसीय सम्मेलन में 25 से अधिक अंतरराष्ट्रीय, 15 से अधिक राष्ट्रीय खरीदार और 80 से अधिक प्रदर्शक-विक्रेता हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन में 12 से अधिक देशों की भागीदारी है और हस्तशिल्प, हथकरघा तथा कृषि-खाद्य क्षेत्र के 200 से अधिक उत्पाद प्रदर्शित किए जा रहे हैं। खरीदार उत्तरी अमेरिका, यूरोप, मध्य पूर्व, दक्षिण-पूर्व एशिया और देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे हैं।

स्थायी कारोबारी रिश्ते बनाने पर जोर-

मुख्यमंत्री ने कहा कि बायर-सेलर मीट को केवल एक बार होने वाले आयोजन तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। उन्होंने स्थानीय उत्पादकों और खरीदारों के बीच स्थायी कारोबारी रिश्ते विकसित करने पर जोर दिया। उमर अब्दुल्ला ने खरीदारों से स्थानीय उत्पादों को अपने बाजारों तक ले जाने और उत्पादकों के साथ निरंतर साझेदारी बनाने का आह्वान किया।

प्रतिनिधियों को कश्मीर घूमने का दिया निमंत्रण-

मुख्यमंत्री ने बाहर से आए प्रतिनिधियों को कश्मीर घूमने का निमंत्रण भी दिया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया और वहां मौजूद उद्यमियों से बातचीत की।

यह भी पढ़े- शाहीन मस्जिद विवाद: ग्राउंड जीरो पर सवाल पूछने पर भड़के युवक, रोहित अत्री से बदसलूकी

शाही मस्जिद विवाद: ग्राउंड जीरो पर पत्रकार रोहित अत्री से बदसलूकी, सवाल पूछने पर भड़के युवक

Shaheen Mosque Dispute:

Shahi Mosque Dispute:  उज्जैन में शाही मस्जिद में हुए विवाद के बाद खबर इंडिया की टीम पूरे मामले की पड़ताल के लिए ग्राउंड जीरो पर पहुंची। रिपोर्टर रोहित अत्री ने मौके पर मौजूद कुछ मुस्लिम युवकों से बातचीत कर घटना को समझने और उनका पक्ष जानने की कोशिश की। सवाल-जवाब के दौरान माहौल अचानक गरमा … Read more

कठुआ के CISF कैंप में फायरिंग, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत

Kathua CISF Camp:

Kathua CISF Camp: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोली क्षेत्र में CISF कैंप में फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मशका गांव में सेवा-III पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात CISF कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई, जिसके बाद एक जवान ने कथित तौर पर साथियों पर गोलियां चला दीं। घटना में असिस्टेंट कमांडेंट समेत CISF के चार जवानों की मौत हो गई।

Kathua CISF Camp: बहस के बाद साथी जवान ने की फायरिंग-

अधिकारियों के मुताबिक, मंगलवार 29 सितंबर को बसोली के मशका गांव में CISF के जवान पावर प्रोजेक्ट की सुरक्षा में तैनात थे। इसी दौरान दो जवानों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसके बाद एक जवान ने कथित तौर पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

Kathua CISF Camp: असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 जवानों की मौत-

फायरिंग की घटना में CISF के चार जवानों की मौत हुई है। मृतकों में असिस्टेंट कमांडेंट अंकित कुमार पांडे, SI लक्ष्मण सिंह, कॉन्स्टेबल रफीक अहमद और कॉन्स्टेबल संदीप कुमार शामिल हैं।

आरोपी CISF कर्मी की पहचान-

साथी जवानों पर गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान CISF कर्मी अभिदेश सिंह के तौर पर हुई है। घटना के बाद पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस-

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फायरिंग की वजह और घटना से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है।

मामले की जांच जारी-

अधिकारियों के मुताबिक, घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। शुरुआती जानकारी के आधार पर बहस के बाद फायरिंग होने की बात सामने आई है। मामले की जांच के बाद घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़े- सपा-बसपा-कांग्रेस के खिलाफ केशव मौर्य का बड़ा हमला, बोले एक सांपनाथ तो दूसरा नागनाथ, जानिए किसे क्या कहा?

सपा-बसपा-कांग्रेस के खिलाफ केशव मौर्य का बड़ा हमला, बोले एक सांपनाथ तो दूसरा नागनाथ, जानिए किसे क्या कहा?

Up News: केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष को सांपनाथ-नागनाथ क्यों कहां?

Up News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तीनों दलों के लिए सांपनाथ, नागनाथ और कालिया नाग जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया। साथ ही … Read more

IND vs WI: दूसरे ODI में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में बदलाव की सलाह, आकाश चोपड़ा ने नमन धीर को बाहर करने को कहा

 IND vs WI:

IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को गुवाहाटी के बारसपारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब टीम इंडिया की नजर दूसरे मुकाबले में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी। इस बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने दूसरे वनडे के लिए भारत की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव की सलाह दी है।

IND vs WI: नमन धीर की जगह सिराज को खिलाने की सलाह-

आकाश चोपड़ा ने दूसरे वनडे के लिए नमन धीर की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि गुवाहाटी में ओस की संभावना को देखते हुए भारत को अपने गेंदबाजी विकल्प मजबूत रखने चाहिए। चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि वह नमन धीर के खिलाफ नहीं हैं और वह अच्छी बल्लेबाजी करते हैं, लेकिन फिलहाल वह पार्ट टाइम गेंदबाज हैं। ऐसे में उनकी जगह विशेषज्ञ तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को मौका दिया जा सकता है।

IND vs WI: ‘नमन धीर से ज्यादा गेंदबाजी की उम्मीद नहीं’-

आकाश चोपड़ा के मुताबिक, गेंद गीली होने के बाद नमन धीर से बतौर गेंदबाज ज्यादा उम्मीद करना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के पास पहले से ही कई बल्लेबाजी विकल्प मौजूद हैं। रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली के अलावा ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल, नीतीश कुमार रेड्डी और रवींद्र जडेजा जैसे बल्लेबाज टीम में मौजूद हैं। ऐसे में टीम एक अतिरिक्त बल्लेबाज की जगह विशेषज्ञ गेंदबाज को मौका दे सकती है।

सिराज के आने से मजबूत होगा गेंदबाजी आक्रमण-

आकाश चोपड़ा के सुझाए कॉम्बिनेशन में मोहम्मद सिराज के अलावा गुरनूर बरार, प्रसिद्ध कृष्णा और नीतीश कुमार रेड्डी तेज गेंदबाजी विकल्प होंगे। वहीं स्पिन विभाग में कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा की जिम्मेदारी होगी। चोपड़ा का मानना है कि इस संयोजन से भारतीय टीम के पास बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी में भी पर्याप्त विकल्प मौजूद रहेंगे।

दूसरे वनडे के लिए आकाश चोपड़ा की प्लेइंग 11-

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार।

वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारत का स्क्वॉड-

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जयसवाल, आकिब नबी और गुरनूर बरार।

यह भी पढ़े- IAS से राजनीति तक दिव्या मित्तल की पूरी कहानी, क्यों छोड़ी नौकरी, किसके साथ उतरेंगी और क्या है UP प्लान?

IAS से राजनीति तक दिव्या मित्तल की पूरी कहानी, क्यों छोड़ी नौकरी, किसके साथ उतरेंगी और क्या है UP प्लान?

Divya Mittal

Divya Mittal: उत्तर प्रदेश कैडर की पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने प्रशासनिक सेवा के बाद अब राजनीति में कदम रखने का ऐलान कर दिया है। करीब 13 साल तक सरकारी सेवा में रहने के बाद उन्होंने IAS पद से इस्तीफा दिया, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया। अब उनकी नई पारी उत्तर प्रदेश की … Read more

ईरान की मुद्रा में रिकॉर्ड गिरावट, 1 डॉलर के लिए देने पड़ रहे 25 लाख रियाल

Iran Currency Crisis:

Iran Currency Crisis: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के बीच ईरान की मुद्रा रियाल मंगलवार को एक बार फिर रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई। तेहरान में कारोबारियों ने एक अमेरिकी डॉलर के बदले 25 लाख से अधिक रियाल का कारोबार किया। यह गिरावट ऐसे समय में हुई है, जब युद्ध, प्रतिबंधों, व्यापारिक बाधाओं और क्षेत्रीय तनाव के चलते ईरान की अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ रहा है।

Iran Currency Crisis: 27 दिन में फिर टूटा रिकॉर्ड-

ईरानी रियाल इससे पहले 2 सितंबर को 22 लाख रियाल प्रति डॉलर के स्तर तक गिरा था। महज 27 दिनों बाद मुद्रा ने एक नया रिकॉर्ड बनाया है। युद्ध शुरू होने के बाद से ईरानी मुद्रा लगातार दबाव में बनी हुई है और नए निचले स्तर दर्ज कर रही है।

Iran Currency Crisis: होर्मुज को लेकर बातचीत तेज-

इस बीच, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष बातचीत अधिक गंभीर चरण में पहुंच गई है। बातचीत का प्रमुख मुद्दा रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोलना है। अराघची के मुताबिक, कतर के मध्यस्थ जल्द ही अमेरिकी पक्ष से इस मुद्दे पर दोबारा बातचीत करेंगे। अमेरिका की प्रतिक्रिया मिलने के बाद तेहरान आगे की रणनीति पर फैसला करेगा।

कतर और पाकिस्तान कर रहे मध्यस्थता-

अराघची ने यह बयान न्यूयॉर्क से रवाना होने से पहले दिया। वह संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क गए थे। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान और कतर के मध्यस्थों से मुलाकात की। अमेरिकी और क्षेत्रीय अधिकारियों के अनुसार, मध्यस्थ ईरान और अमेरिका के बीच लड़ाई खत्म करने तथा स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को दोबारा खोलने के लिए समझौता कराने की कोशिश कर रहे हैं।

ईरान ने रखी थीं कई शर्तें-

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस सप्ताह ईरान के उस प्रस्ताव को ठुकरा दिया था, जिसमें अमेरिकी नाकाबंदी हटाने, ईरान की फ्रीज संपत्तियां जारी करने और ईरानी तेल की बिक्री पर प्रतिबंधों में छूट समेत कई शर्तें शामिल थीं। ईरान ने प्रस्ताव दिया था कि इन शर्तों पर सहमति बनने की स्थिति में वह 7 दिनों के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को फिर से खोल सकता है।

IRGC ने अमेरिकी जनता से किया विरोध का आह्वान-

ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता जनरल होसैन मोहेब्बी ने मंगलवार को अमेरिकी नागरिकों से युद्ध के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने अमेरिकियों से अपनी सरकार पर दबाव बनाने को कहा। मोहेब्बी ने दावा किया कि युद्ध खत्म करने का एकमात्र रास्ता अमेरिका का अपनी हार स्वीकार करना और मध्य पूर्व से हटना है।

अमेरिका का दावा- ईरान लंबे समय तक युद्ध नहीं झेल सकता-

वहीं, ट्रंप और उनके शीर्ष सहयोगियों का कहना है कि ईरान की अर्थव्यवस्था लंबे समय तक युद्ध का दबाव नहीं झेल सकती। अमेरिकी राष्ट्रपति ने युद्ध शुरू होने के बाद इसके कुछ हफ्तों में खत्म होने की उम्मीद जताई थी। बाद में ट्रंप ने कहा कि युद्ध संभवतः अमेरिका में नवंबर के चुनाव के बाद खत्म होगा। इस बीच, युद्ध के कारण बढ़ी ईंधन कीमतों का असर अमेरिकी मतदाताओं के बीच भी दिखाई देने की बात सामने आई है।

यह भी पढ़े- बाहुबली ट्रक: वाराणसी में रास्ता चौड़ा करने से लेकर फुट ओवरब्रिज के हिस्से हटाने तक, जानिए ‘बाहुबली ट्रक’ की पूरी कहानी

बाहुबली ट्रक: वाराणसी में रास्ता चौड़ा करने से लेकर फुट ओवरब्रिज के हिस्से हटाने तक, जानिए ‘बाहुबली ट्रक’ की पूरी कहानी

Viral Truck

Viral Truck: उत्तर प्रदेश की सड़कों पर इन दिनों 308 पहियों वाला एक विशाल ट्रक लोगों का ध्यान खींच रहा है। यह कोई सामान्य मालवाहक ट्रक नहीं, बल्कि मल्टी-एक्सल मॉड्यूलर हाइड्रोलिक ट्रेलर है, जिस पर करीब 200 टन वजन की एक औद्योगिक मशीन लदी है। ओडिशा के पारादीप पोर्ट से निकला यह काफिला अब उत्तर … Read more

ECI विवाद पर कांग्रेस का PM मोदी पर हमला, वेणुगोपाल ने उठाए सवाल

Congress ECI Controversy:

Congress ECI Controversy: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने चुनाव आयोग के कामकाज और वोटर लिस्ट से जुड़े आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मानना है कि मोदी को प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। यह कांग्रेस का राजनीतिक रुख है।

Congress ECI Controversy: चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस ने उठाए सवाल-

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक के बाद वेणुगोपाल ने कहा कि पार्टी चुनाव प्रक्रिया, वोटर लिस्ट, EVM और चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर लगातार सवाल उठाती रही है। उन्होंने राहुल गांधी का भी जिक्र किया और कहा कि उन्होंने पिछले 18-19 महीनों में इन मुद्दों से जुड़े सबूत सामने रखे हैं। कांग्रेस ने चुनावी व्यवस्था में गड़बड़ी और सत्ताधारी बीजेपी को फायदा पहुंचाने के लिए सिस्टम में हेरफेर के आरोप लगाए हैं।

Congress ECI Controversy: दो चुनाव आयुक्तों के मुद्दे का भी जिक्र-

वेणुगोपाल ने दावा किया कि दो चुनाव आयुक्तों ने चुनाव आयोग के अंदरूनी कामकाज से जुड़े मुद्दों पर कैबिनेट सचिव से बात की थी। कांग्रेस का कहना है कि इससे यह सवाल उठता है कि मामले की जानकारी प्रधानमंत्री को थी या नहीं और इस पर हस्तक्षेप की जरूरत थी।

देशभर में शांतिपूर्ण प्रदर्शन की तैयारी-

कांग्रेस ने इन मुद्दों को लेकर देशभर में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की बात कही है। वेणुगोपाल के अनुसार, पार्टी अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर इस अभियान को आगे बढ़ाने की योजना बना रही है।

30 सितंबर को INDIA गठबंधन की बैठक-

वेणुगोपाल ने बताया कि करीब ढाई घंटे चली CWC बैठक में चुनाव आयोग और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों पर चर्चा हुई। बैठक में 68 सदस्यों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल 30 सितंबर 2026 को INDIA गठबंधन की बैठक में आगे की संयुक्त रणनीति पर चर्चा कर सकते हैं।

यह भी पढ़े- क्या बारिश ने बोल दिया बाय-बाय? मॉनसून ले रहा वापसी, सैटेलाइट इमेज में दिख रहे छंटते बादल

क्या बारिश ने बोल दिया बाय-बाय? मॉनसून ले रहा वापसी, सैटेलाइट इमेज में दिख रहे छंटते बादल

Monsoon Withdrawal:

Monsoon Withdrawal: उत्तर-पश्चिम भारत से मॉनसून की वापसी का दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली-NCR समेत कई इलाकों में आसमान साफ होने लगा है और बादल छंटते दिखाई दे रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) की सैटेलाइट तस्वीरों में भी मॉनसून की वापसी के संकेत साफ नजर आ रहे हैं। हालांकि, आने वाले दिनों में कुछ मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से बारिश की संभावना बनी रह सकती है।

Monsoon Withdrawal: उत्तर और मध्य भारत में साफ होने लगा मौसम-

IMD की सैटेलाइट तस्वीरों के मुताबिक उत्तर और मध्य भारत के कई हिस्सों से बादल हट रहे हैं। इसके साथ ही आसमान साफ दिखाई देने लगा है। मौसम में यह बदलाव मॉनसून की वापसी का संकेत माना जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक नवदीप दहिया ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए मौसमी बदलाव की जानकारी दी है। उनके अनुसार इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है।

Monsoon Withdrawal: 6 अक्टूबर के बाद बदल सकता है मौसम-

मॉनसून की वापसी के बीच मौसम पूरी तरह स्थिर नहीं रहेगा। 6 अक्टूबर के बाद अगले सप्ताह उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर देखने को मिल सकता है। ऐसे में कुछ इलाकों में मौसम फिर बदल सकता है।

इन इलाकों से गुजर रही मॉनसून वापसी की रेखा-

IMD के मुताबिक मॉनसून की वापसी की रेखा फिलहाल गुरदासपुर, चंडीगढ़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, धौलपुर, उदयपुर, डीसा और नलिया से होकर गुजर रही है। इसके बाद यह अरब सागर की ओर आगे बढ़ रही है।

19 सितंबर से शुरू हुई थी मॉनसून की वापसी-

मॉनसून ने करीब 19 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान से वापसी शुरू की थी। इसके बाद 23 सितंबर को मॉनसून दिल्ली से भी विदा हो गया। दिल्ली में इस साल मॉनसून का मौसम सामान्य तारीख 25 सितंबर से थोड़ा पहले ही खत्म हो गया। अब उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों से भी मॉनसून की वापसी का सिलसिला जारी है।

यह भी पढ़े- उज्जैन शाही मस्जिद विवाद: AI वीडियो से भड़की हिंसा, 5 कंटेंट क्रिएटर जांच के घेरे में