Mouni Roy: टीवी और बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। बिजनेसमैन सूरज नांबियार के साथ उनके रिश्ते में दरार की खबरें लगातार चर्चा में हैं। इसी बीच तलाक की अटकलों के बीच मौनी पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आईं, और उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।देर रात मौनी रॉय को मुंबई के बांद्रा इलाके में एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने ब्लैक ऑफ-शोल्डर ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें वह हमेशा की तरह बेहद स्टाइलिश और कॉन्फिडेंट नजर आईं। हाथ में एलिगेंट हैंडबैग, गोल्डन ब्रेसलेट्स और उंगली में चमकती बड़ी डायमंड रिंग ने सबका ध्यान खींच लिया।तलाक की खबरों के बीच मौनी की इस रिंग ने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है। कई लोग इसे उनके रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं, तो कुछ इसे सिर्फ फैशन स्टेटमेंट मान रहे हैं।
दोस्त के साथ डिनर पर पहुंचीं मौनी
मौनी अपनी एक करीबी दोस्त के साथ डिनर के लिए पहुंची थीं। रेस्टोरेंट से बाहर निकलते ही पैपराजी ने उन्हें घेर लिया। हालांकि, उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। मौनी ने पहले अपनी दोस्त को कार में बैठाया और फिर खुद वहां से रवाना हो गईं।उनका शांत अंदाज और मीडिया से दूरी बनाए रखना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वह फिलहाल अपनी निजी जिंदगी पर कुछ भी सार्वजनिक रूप से कहना नहीं चाहतीं।
Mouni Roy:इंस्टाग्राम पोस्ट से बढ़ीं अटकलें
हाल ही में मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक संदेश साझा किया था, जिसने उनके रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों को और हवा दे दी। उन्होंने लिखासभी मीडिया हाउस से अनुरोध है कि झूठी खबरें प्रकाशित न करें और हमें प्राइवेसी और स्पेस दें।हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर तलाक की पुष्टि नहीं की, लेकिन इस पोस्ट के बाद लोगों ने माना कि उनके और सूरज के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं है।
Mouni Roy: सोशल मीडिया पर भी दिखा दूरी का संकेत
रिपोर्ट्स के मुताबिक मौनी और सूरज ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं, सूरज ने अपनी प्रोफाइल से शादी की तस्वीरें भी हटा दीं। बाद में उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट भी डिएक्टिवेट कर दिया।इन घटनाओं ने दोनों के अलग होने की खबरों को और मजबूत कर दिया है।मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने जनवरी 2022 में गोवा में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने इस जोड़ी पर जमकर प्यार लुटाया था।फिलहाल न तो मौनी रॉय और न ही सूरज नांबियार ने अपने रिश्ते को लेकर कोई स्पष्ट बयान दिया है। लेकिन सोशल मीडिया गतिविधियों और हालिया पोस्ट के बाद यह मामला चर्चा का केंद्र बना हुआ है।अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या यह सिर्फ अफवाह है या फिर मौनी और सूरज की राहें सचमुच अलग हो चुकी हैं।
ये भी पढ़े: हरियाणा में बीजेपी का भगवा परचम, नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस साफ,पीएम मोदी बोले- जनता ने विकास पर लगाई मुहर








